महर्षि वाल्मीकि की मनाई गई जयंती, भाजपा नेता विनय सिंह हुए कार्यक्रम में शामिल

महर्षि वाल्मीकि की मनाई गई जयंती, भाजपा नेता विनय सिंह हुए कार्यक्रम में शामिल

गिरिडीह : महाकाव्य “रामायण” के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर गिरिडीह में भी कई कार्यक्रम हो रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को मोहनपुर स्थित हरिजन बस्ती में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त इंजीनियर सह भाजपा नेता विनय कुमार सिंह उपस्थित हुए. मौके पर महर्षि वाल्मीकि की चित्र पर पुष्प अर्पित कर यहाँ कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए हुए विनय कुमार सिंह  ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी के आश्रम में जब श्री राम ने माता सीता जी को जंगल पहुंचाया था, तो माता सीता महर्षि वाल्मीकि जी के आश्रम में रही. वहीं पर लव कुश का जन्म भी हुआ था तथा उनके ही देखरेख में उन लोगों का शिक्षा दीक्षा पालन-पोषण हुआ था. उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी से प्रेरणा लेकर हम सभी को समाज में समरसता लाने एवं समाज की विषमताओं को दूर करने का प्रयास करना चाहिए.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष कमल दास, प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव दास, भूचाली दास, नारायण दास, दिलीप दास, संतोष कुमार, प्रतीक, सुमन सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, सुमित दास, हेमंत कुमार आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार के द्वारा किया गया.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर