मुंबई में टावर गिरने से बिष्णुगढ के मजदूर की मौत
On
हजारीबाग: जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के सिरैय निवासी टेकामन महतो की शुक्रवार शाम को महाराष्ट्र में टावर गिरने से मौत हो गयी। मौत की खबर मिलने पर उसके घर में गम का माहौल छा गया। मृतक महाराष्ट्र के अमिताश ट्रांसमिशन कंपनी में मजदूरी करता था। टेकामन ठाकुर की छः बेटियाँ पिंकी कुमारी(18), रिंकी कुमारी(14), टिंकी कुमारी(10), निशा कुमारी(09), बिनू कुमारी(07), गीता व कुमारी(05) हैं। जिसमें एक की शादी हो पायी हैं।
प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कंपनी से मृतक के घरवालों को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के कार्यस्थल पर मौत हो जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। झारखंड के नौजवानों को रोजी-रोटी कमाने के लिए देश-विदेश जाना पड़ता है, जहाँ पर उन्हें तरह-तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से निवेदन किया है कि इन मजदूरों की हितों की सुरक्षा का उपाय करें। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



