रांची के अखबार : झारखंड को मिलीं ये तीन स्पेशल ट्रेन, गृह जिले में शिक्षकों को मिलेगी पोस्टिंग, अन्य खबरें

रांची के अखबार : झारखंड को मिलीं ये तीन स्पेशल ट्रेन, गृह जिले में शिक्षकों को मिलेगी पोस्टिंग, अन्य खबरें

रांची : प्रभात खबर ने आज लीड खबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता को बनाया है. अखबार ने शीर्षक दिया है मुख्यमंत्री हेमंत ने मना लिया टाना भगतों को, धरना खत्म. टाना भगत पिछले चार दिनों से लातेहार जिले के टोरी में रेलवे लाइन जाम कर मांगो को लेकर धरने पर बैठे थे. उनका धरना खत्म होने के बाद सुचारू रूप से ट्रेन परिचालन हो सकेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि विधानसभा सत्र के बाद उनकी मांगों को पूरा करने पर प्रक्रिया आगे बढायी जाएगी.

अखबार ने रांची से खबर दी है कि छह साल के बेटे के ठीक से ऑनलाइन क्लास नहीं करा पाने की कुंठा में रिंकी गुप्ता नामक महिला ने आत्महत्या कर ली. चुटिया इलाके के अयोध्यापुरी की रहने वाली रिंकी गुप्ता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की.

यह खबर भी है कि रांची के एक अस्पताल एस्केलिपियस द्वारा जमशेदपुर व रांची के दो कोरोना मरीजों का शव बदले जाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. ईज एंड डूइंग बिजनेस में झारखंड टाॅप 5 में आया है.

रेलवे 40 जोड़ी यानी 80 विशेष ट्रेन चलाएगा, जिसमें झारखंड को तीन ट्रेन मिली हैं. ये हैं अगरतल्ला-देवघर, धनबाद-फिरोजपुर, मधुपुर-आनंद विहार. रक्षामंत्री राजनाथ ंिसंह ने रूस में स्पष्ट रूप से कहा है कि चीन एलएसी की स्थिति बदलने की कोशिश न करे. अखबार ने रांची से खबर दी है कि दलाल धड़ल्ले से गैर मजरुआ जमीन बेच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

हिंदुस्तान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री से मास्को में द्विपक्षीय वार्ता को लीड खबर बनाया है. इसका शीर्षक दिया है: दो टूक: संप्रभुता से समझौता नहीं होगा. एक खबर है कि भारतीय सेना ने भटके चीनियों को खाना दिया और सुरक्षित भेजा. कुछ चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम में फंस गए थे. वहीं, यह खबर भी है कि अरुणाचल प्रदेश से पांच भारतीयों का चीनी सेना ने अपहरण कर लिया है.

यह भी पढ़ें: किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी

विशेष ट्रेनों के परिचालन व रांची के अस्पताल द्वारा शव को बदले जाने की खबर इस अखबार ने भी दी है. वहीं, एक खबर है कि शिक्षक अब अपने गृह जिले में ही तैनात किए जाएंगे. राज्य सरकार ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को यह तोहफा दिया है. शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने शनिवार को शिक्षक स्थानांतरण नियमावली को मंजूरी दे दी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर