Koderma news: लंदन से आई विदेशी मेहमान ने पहली बार खेली होली, बोलीं ऐसा त्योहार पहले कभी नहीं देखा

इस बार कोडरमा में होली न सिर्फ रंगों की, बल्कि संस्कृति और दोस्ती की भी गवाह बनी

Koderma news: लंदन से आई विदेशी मेहमान ने पहली बार खेली होली, बोलीं ऐसा त्योहार पहले कभी नहीं देखा
इशवाक की ख्वाहिश थी कि वे भारत में होली मनाएं, और इस बार उनका यह सपना पूरा हुआ

कोडरमा: रंगों का त्योहार होली इस बार कोडरमा में खास बन गया, जब लंदन से आई विदेशी मेहमान इशवाक ने पहली बार भारत में होली का रंग-गुलाल अपने ऊपर चढ़ाया। हर गली, हर मोहल्ले में खुशियों की बौछार हो रही थी, और इस उत्सव में इशवाक भी पूरी तरह रंग गईं।

सोमालिया मूल की इशवाक, जो फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं, अपनी दोस्त  सिमरन कौर  के बुलावे पर होली मनाने झुमरी तिलैया पहुंचीं। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा रंगों से भरा, उमंग और उल्लास से सराबोर त्योहार नहीं देखा था।

सिमरन कौर और इशवाक की दोस्ती 2023 में दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में हुई थी। तब से दोनों लगातार संपर्क में थीं, और जब इशवाक ने भारत में होली मनाने की इच्छा जाहिर की, तो सिमरन ने उन्हें कोडरमा आने का न्योता दे दिया।

बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ रंग-गुलाल उड़ाया और इस अनोखे त्योहार का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन का सबसे खास अनुभव है! यहां का प्यार, अपनापन और त्योहार मनाने का तरीका अविश्वसनीय है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: चार महीने से मानदेय ठप, सदर अस्पताल और सीएचसी में काम बंद

"होली के रंगों के साथ-साथ इशवाक ने पुआ, पकौड़ी, चाट और दही बड़े का भी जमकर लुत्फ उठाया।"

यह भी पढ़ें: Koderma News: विभावि से जेजे कॉलेज को हटाने का फैसला छात्र विरोधी, बजरंग नगर में जुटे जिले के वरिष्ठ शिक्षाविद्

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां