Ranchi news: एसबीयू के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक विजिट 

डॉ. राहुल प्रकाश और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के अमित नाथ चरण उपस्थित रहे

Ranchi news: एसबीयू के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक विजिट 

सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीटेक (छठे और आठवें सेमेस्टर), डिप्लोमा (छठे सेमेस्टर) तथा ईईई एवं ईसीई के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत् रांची स्थित उषा मार्टिन लिमिटेड का दौरा किया।

रांची: भ्रमण के दौरान छात्रों को कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 1960 में स्थापित इस कंपनी ने अपनी अत्याधुनिक निर्माण सुविधाओं और वैश्विक वितरण केंद्रों में आधुनिक तकनीक को अंगीकृत कर सशक्त वैश्विक उपस्थिति दर्ज की है। दुनिया की सबसे बड़ी वायर रोप निर्माण इकाइयों में से एक ऊषा मार्टिन कंपनी सौ एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है।

अत्याधुनिक और उच्च-क्षमता वाली मशीनों से सुसज्जित इस कंपनी में उत्पादित वायर रोप्स का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑयल एंड ऑफशोर, माइनिंग, क्रेन, लिफ्ट, एरियल रोपवे, निर्माण, मछली पकड़ने आदि में किया जाता है। भ्रमण के दौरान उषा मार्टिन लिमिटेड के जीएम-कार्पोरेट अफेयर्स, सीएसआर और ईएसजी एवं मीडिया रिलेशंस डॉ. मयंक मुरारी, डिप्टी जीएम-एचआरडी अरविंद कुमार और सुरक्षा प्रमुख अरमान ने छात्रों को कंपनी की प्रोफ़ाइल, वैश्विक उपस्थिति, निर्माण प्रक्रिया और सीएसआर गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। 

विजिट के दौरान एसबीयू के विद्यार्थियों के साथ विवि के डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. शुभम सहाय, डॉ. राहुल प्रकाश और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के अमित नाथ चरण उपस्थित रहे। 

नित नए बदलते औद्योगिक परिप्रेक्ष्य और तकनीक के संदर्भ में विद्यार्थियों को अद्यतन जानकारी देने के लिए एसबीयू द्वारा समय-समय पर विवि के विद्यार्थियों को औद्योगिक विजिट करवाया जाता रहा है। ऐसे दौरों से विवि का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉरपोरेट वर्ल्ड से रूबरू होने का बेहतर अवसर प्रदान करना है। 

यह भी पढ़ें गोमिया में जर्जर भवन में नव प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति माननीय बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विजिट के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

यह भी पढ़ें चुरचू प्रखंड में हाथियों का तांडव, 6 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी