फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं

फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम का कप्तान बदल गया है। मिचेल सैंटनर की जगह धाकड़ ऑलराउंडर को कप्तानी सौंपी गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही कीवी टीम का 25 साल बाद खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम की कमान मिचेल सैंटनर के बजाय माइकल ब्रेसवेल को सौंप दी गई है। सैंटनर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सैंटनर के अलावा डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र जैसे कई स्टार खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स और रचिन रवींद्र पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज नहीं खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी अपनी T20 प्रतिबद्धताओं के कारण अनुपलब्ध हैं, जबकि केन विलियमसन ने भी खुद को अनुपलब्ध बताया है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं जबकि मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 खेलते नजर आएंगे। वहीं, ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस में खेलेंगे। बता दें, IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है। केन विलियमसन इस बार IPL में नहीं खलेंगे। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेंगे। PSL 2025 अगले महीने 11 तारीख से खेला जाएगा।

Edited By: Sujit Sinha

Related Posts

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement