संवैधानिक हक और अधिकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल कर रही भाजपा सरकार: बाबूलाल मरांडी

कहा कि बढ़ता भारत, बदलता भारत संविधान की मूल भावनाओं को महसूस कर रहा

संवैधानिक हक और अधिकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल कर रही भाजपा सरकार: बाबूलाल मरांडी
प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया (तस्वीर)

मरांडी ने कहा कि इस देश ने वह समय भी देखा जब संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारत रत्न केलिए वर्षों तक सरकार को  याद नहीं आए लेकिन आज पद्म पुरस्कार सुदूर गांव देहात, जंगल में रहने वाले प्रतिभाओं तक पहुंच रहे।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। इसके पूर्व मरांडी ने कार्यालय में स्थापित पार्टी के प्रेरणा पुरुष और महान बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मरांडी ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, कहा भारत लोकतंत्र की जननी है। आज भारत के लिखित संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण हो गए । आम आदमी तक देश का तंत्र न बहुत पहले पहुंच जाना चाहिए था लेकिन 60 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने ऐसा नहीं होने दिया।

कहा कि भाजपा सरकार ने गांव,गरीब, किसान, दलित आदिवासी पिछड़े वर्गों केलिए योजनाएं चलाई। जनधन खाते से करोड़ों गरीब बैंक के दरवाजे तक पहुंचे, गरीब कल्याण अन्न योजना आज गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रहा,आवास योजना से पक्के छत बन रहे,शौचालय निर्माण से मां बहनों की इज्जत की चिंता की है, उज्जवला गैस योजना से जीवन आसान हुआ ,आयुष्मान भारत योजना ने इलाज को सुनिश्चित किया। आज आदिवासी, दलित, पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा। आज सबका साथ सबका विकास केलिए नरेंद्र मोदी सरकार समर्पित है।

मरांडी ने कहा कि इस देश ने वह समय भी देखा जब संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारत रत्न केलिए वर्षों तक सरकार को  याद नहीं आए लेकिन आज पद्म पुरस्कार सुदूर गांव देहात, जंगल में रहने वाले प्रतिभाओं तक पहुंच रहे। एक गांव की सामान्य परिवार से आनेवाली आदिवासी महिला देश की सर्वोच्च संवैधानिक प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें Giridih News: मानवाधिकार दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा गरीबों को मिले गर्म कपड़े और कंबल

इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, वरिष्ठ नेता सूर्यमणि सिंह, ऊषा पांडेय, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदीप सिन्हा, राहुल अवस्थी, अशोक बड़ाइक, सीमा शर्मा, वरुण साहू, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, प्रेम मित्तल, राजश्री जयंती, चंद्रप्रकाश, संदीप वर्मा, रमेश सिंह, पंकज सिन्हा,नीरज सिंह, सांवरमल अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता, अनील सिंह, संजय चौधरी, चंदन गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Sahibganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ गरिमामय माहौल में मनाया गया

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान