Koderma news: बाइक की कार से टक्कर, होमगार्ड जवान घायल
कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधीमाटी में गुरुवार को बाइक सवार एक होमगार्ड जवान के मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। इस हादसे में कोडरमा के बदडीहा निवासी होमगार्ड जवान मनोज यादव उम्र 40 वर्ष घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान चंदवारा स्थित पुलिस लाइन होली के दौरान आवंटित ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। घायल होमगार्ड जवान का सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटरसाइकिल को कोडरमा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







