Jamshedpur news: टाटा स्टील ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च कीं 20 इलेक्ट्रिक बस

टाटा स्टील में कर्मचारियों के लिए पहली इलेक्ट्रिक बस सुविधा

Jamshedpur news: टाटा स्टील ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च कीं 20 इलेक्ट्रिक बस
टाटा स्टील मेरामंडली ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च कीं 20 इलेक्ट्रिक बस (तस्वीर)

सस्टेनेबल और पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधान की दिशा में एक कदम 

नरेंद्रपुर: ढेंकनाल जिले के नरेंद्रपुर गांव में स्थित टाटा स्टील मेरामंडली (टीएसएम) ने अपने कर्मचारियों के लिए सतत और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े की शुरुआत की।

टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टीएसएम के वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस उत्तम सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चार्जिंग सुविधाओं से युक्त एक बस बे का उद्घाटन किया और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस हरित पहल के तहत, पहले चरण में 20 इलेक्ट्रिक बसें प्लांट परिसर के भीतर कर्मचारियों की दैनिक आवाजाही के लिए चलाई जाएंगी। इस परिवर्तन से हर साल 500 टन CO2 उत्सर्जन में कमी आने की संभावना है, जो टाटा स्टील के 2045 तक नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य के अनुरूप है।

इस अवसर पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि, "इलेक्ट्रिक बसें और बस बे, टाटा स्टील की पूरी वैल्यू चेन में सस्टेनेबिलिटी की प्रतिबद्धता की दिशा में अगला कदम है। यह न केवल हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करेगा, बल्कि कर्मचारियों की सुविधा और प्लांट के अंदर यातायात की दक्षता को भी बढ़ाएगा।"

इस पहल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तम सिंह ने कहा कि, "यह लॉन्च हमारी दैनिक संचालन प्रक्रियाओं में सस्टेनेबिलिटी को अपनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मेरामंडली प्लांट में पहले से ही कर्मचारियों की आवाजाही के लिए 15 ईवी कारें उपलब्ध हैं, और अब ये इलेक्ट्रिक बसें हमारे कार्यबल और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित होंगी।"
 
नव स्थापित ईवी बस बे में दो चार्जिंग स्टेशन हैं, जिनमें प्रत्येक में 12 चार्जिंग यूनिट्स हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें चार मेंटेनेंस पिट, भंडारण कक्ष, और एक प्रशासनिक भवन शामिल है, जिसमें कई कार्यालय और शौचालय उपलब्ध हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों में उन्नत बैटरी प्रणाली और विभिन्न इनोवेटिव सस्टेनेबिलिटी सुविधाएं हैं, जो कर्मचारियों के लिए पर्यावरण अनुकूल और आरामदायक परिवहन सुनिश्चित करेंगी

Read More.. JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहां करें सीधा रिजल्ट चेक

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट