थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च

थाना प्रभारी पर लगाया आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च

गिरिडीह जिले के धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार भाकपा माले व राजद के नेताओं के द्वारा आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और थाना पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार भाकपा माले व राजद के नेताओं के द्वारा आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और थाना पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज भाकपा माले और राजद के नेतृत्व में धनवार बाजार में एक प्रतिवाद मार्च निकाला गया और धनवार के थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस प्रतिवाद मार्च में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

इस दौरान माले व राजद के नेताओं ने राजधनवार के थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल पर जमीन माफियाओं और आपराधिक किस्म के लोगों को बढ़ावा देने और थाना पहुंचने वाले आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द थाना प्रभारी को बर्खास्त करने और कार्रवाई करने की मांग की।इस प्रतिवाद मार्च में सैकड़ो की संख्या में माले और राजद के लोग शामिल हुए।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ