Ranchi news: भाजपा संगठन महापर्व के तहत आयोजित कार्यशाला में बोले संबित पात्रा, झारखंड प्रदेश भाजपा की मजबूत भूमि

बूथ से लेकर प्रदेश तक बनाएं सर्व स्पर्शी भाजपा: बाबूलाल मरांडी

Ranchi news: भाजपा संगठन महापर्व के तहत आयोजित कार्यशाला में बोले संबित पात्रा, झारखंड प्रदेश भाजपा की मजबूत भूमि
संबित पात्रा (तस्वीर)

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, पी एन सिंह ,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद आदित्य साहू , निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, अमर कुमार बाउरी, सुदर्शन भगत, सहित अन्य बने पर्यवेक्षक

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संगठन महापर्व के तहत आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रदेश एवं जिला टोली की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की और बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद संबित पात्रा शामिल हुए। कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता विधायक सीपी सिंह सहित संगठन चुनाव केलिए गठित प्रदेश एवं जिला की टोली शामिल हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की सांगठनिक सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनाव एक महापर्व है जिसे हम स्वस्थ और प्रसन्नता के वातावरण में उत्सव की तरह मनाना  है।

मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बाद प्रदेश में पार्टी ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रही है जिसमें लोग बढ़चढकर शामिल हो रहे। मजबूत भाजपा ही मजबूत झारखंड का निर्माण कर सकती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है। संगठन महापर्व के तहत हम सभी को मिलकर सर्व स्पर्शी भाजपा बनाना है। 

राष्ट्रीय चुनाव सह अधिकारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद संबित पात्रा ने कार्यशाला में सांगठनिक चुनाव की बारीकियों और प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें संगठन सृजन 2025: केशव महतो कमलेश करेंगे तीन जिलों का दौरा

उन्होंने कहा कि भाजपा आंतरिक और बाह्य दोनो लोकतंत्र में विश्वास करती है। इसलिए संगठन की चुनाव प्रक्रिया भी लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करानी है। कहा कि झारखंड भाजपा की मजबूत भूमि है। भाजपा की सरकार ने ही अटल जी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार किया।हमें मजबूत जनाधार को और आगे बढ़ाना है। भाजपा महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश स्तर की चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डाला 

यह भी पढ़ें Dumka News: रोजगार सृजन और कौशल विकास पर उपायुक्त ने की विस्तृत बैठक

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव केलिए संगठन नहीं बनाती बल्कि हमें राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। कहा कि भारत को राष्ट्र विरोधी शक्तियां कमजोर देखना चाहती है।जिनके मंसूबों को हमें ध्वस्त करना है।हमें गांव गांव बूथ  बूथ पर सभी वर्ग समाज से जुझारू सक्रिय विचारवान कार्यकर्ता खड़ा करना है।

यह भी पढ़ें वित्त मंत्री ने पेश किया 7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की नारेबाजी

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि  समयबद्ध तरीके से संगठन महापर्व के कार्यों को पूरा करना हम सब का दायित्व है। उन्होंने प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान  की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। संगठन महापर्व के तहत चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने केलिए जिला स्तर पर गठित आब्जर्वर,रिटर्निंग अधिकारी,सह रिटर्निंग अधिकारी की घोषणा की। जिला और मंडल स्तर पर प्रदेश के तर्ज पर कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।

आगामी 1से 3 फरवरी तक जिला एवं 4से 6फरवरी तक मंडलों में कार्यशाला आयोजित कर सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

कार्यशाला का संचालन एवं विषय प्रवेश प्रदेश चुनाव अधिकारी एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने किया।  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को आगे बढ़ाने केलिए देश में करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहे। उन्होंने संगठन महापर्व में सांगठनिक चुनाव को उमंग और उत्साह में संपन्न कराने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने किया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रांची महानगर,पूर्व सांसद पी एन सिंह, रांची ग्रामीण, अजय मारू, सत्येंद्र तिवारी गुमला, बीडी राम सिमडेगा, किशुन दास लोहरदगा, नीरा यादव पलामू, डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी गढ़वा, सीमा शर्मा चतरा, नीलकंठ सिंह मुंडा लातेहार,समीर उरांव हजारीबाग, सुदर्शन भगत रामगढ़, विकास प्रीतम कोडरमा, अनंत ओझा गिरिडीह, राज पलिवार धनबाद, बालमुकुंद सहाय धनबाद ग्रामीण, बड़कुवर गगराई और लक्ष्मण सिंह बोकारो,भानु प्रताप शाही जामताड़ा, संजय सेठ दुमका, विद्युत वरण महतो पाकुड़ आदित्य साहू देवघर, दीपक प्रकाश साहेबगंज, ब्रजमोहन राम गोड्डा, बिरांची नारायण जमशेदपुर महानगर, सुनील सिंह पूर्वी सिंहभूम, निशिकांत दुबे पश्चिम सिंहभूम, अमर बाउरी सरायकेला के चुनाव आब्जर्वर बनाए गए हैं

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम