Ranchi news: मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला की कार्यकारी अध्यक्ष

कहा, लोगों समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Ranchi news: मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला की कार्यकारी अध्यक्ष

इस अवसर पर महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे

रांची: रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मनीषा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला शाखा की  कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया। मनीषा सिंह का चयन नारी सशक्तिकरण और क्षत्रिय समाज की महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मनीषा सिंह ने कहा कि वह महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा, "आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि क्षत्रिय समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें।"

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के माध्यम से महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण, शिक्षा के अवसर और सामाजिक न्याय के लिए काम किया जाएगा। साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मनीषा सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक