Ranchi news: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उपायुक्त के साथ की बैठक, दिए अहम सुझाव

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं निर्वाचन से जुड़े

Ranchi news: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उपायुक्त के साथ की बैठक, दिए अहम सुझाव
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उपायुक्त के साथ की बैठक (तस्वीर)

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त एवं निर्वाचन से जुड़े

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए निर्वाचन संबंधी विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक किया जाना है। उन्होंने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईआरओ को अपने स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ ससमय बैठक करने का निदेश दिया। कुमार निर्वाचन सदन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

के. रवि कुमार ने कहा है कि नई दिल्ली में आयोजित सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में विशेष रूप से राजनीतिक दलों का चुनाव से संबंधित विषयों पर बैठक कर प्रतिवेदनों को संग्रहित करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ 17 मार्च तक अपने स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए इसका प्रतिवेदन 19 मार्च तक वहीं सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी 22 मार्च तक बैठक करते हुए 25 मार्च तक इसका प्रतिवेदन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करें। कुमार ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इन सभी प्रतिवेदनों को संकलित कर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर पर बैठक की जाएगी एवं सभी प्रतिवेदनों को संयोजित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजी जाएगी। 

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, ईआरओ गढ़वा संजय कुमार, अवर  निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त, ईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट