Dumka news: संताल आदिवासी बाहा पर्व सृष्टि और प्रकृति के सम्मान में मनाते है

आदि इष्ट देवी-देवताओ के नाम बलि दिया जाता है.

Dumka news: संताल आदिवासी बाहा पर्व सृष्टि और प्रकृति के सम्मान में मनाते है
धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा दुवारा बाहा पर्व (तस्वीर)

 

Read More.. Koderma News: थाना परिसर में बांस के झुंड के लगी आग, दमकल ने बुझाई आग

Read More.. राफिया नाज़ का कल्पना सोरेन पर सीधा हमला: "बेटियों की चीख पर चुप क्यों हैं स्वघोषित सशक्त नारी?"

Read More.. मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर

 

 

 

 

 

 

 


दुमका : जामा प्रखंड के कुकुरतोपा गांव में दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा दुवारा बाहा पर्व बहुत धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ गांव के जाहेर थान में मनाया गया.बाहा पर्व तीन दिनों का होता है.प्रथम दिन को पूज्य स्थल जाहेर थान में छावनी(पुवाल का छत)बनाते है,जिसे जाहेर दाप माह कहते है.दूसरे दिन को बोंगा माह कहते है.तीसरे दिन को शरदी माह कहते है.आज बाहा पर्व का दूसरा दिन है. इस दिन को ग्रामीण गांव के नायकी(पुजारी) को  उसके आंगन से नाच-गान के साथ जाहेर थान ले जाते है.वहां पहुचने पर नायकी  बोंगा दारी(पूज्य पेड़)सारजोम पेड़(सखवा पेड़) के नीचे पूज्य स्थलों का गेह-गुरिह करते है अर्थात् गोबर और पानी से सफाई/शुद्धिकरण करते है.उसके बाद उसमे सिंदूर,काजल आदि लगाया जाता है,उसके बाद मातकोम(महवा) और सारजोम(सखवा) का फूल चढ़ाते है. बाहा पर्व में जाहेर ऐरा,मारांग बुरु,मोड़ेकू-तुरुयकू धोरोम गोसाई आदि इष्ट देवी-देवताओ के नाम बलि दिया जाता है.नायकी  सभी महिला-पुरुष,बुजुर्ग और बच्चों को सारजोम पेड़(सखवा पेड़) का फूल देते है.फूल ग्रहण करने पर सभी ग्रामीण नायकी को डोबोह(प्रणाम) करते है.जिसे पुरुष भक्त कान में और महिला भक्त बाल के खोपा में लगाते है. उसके बाद सभी ग्रामीण तुन्दाह और टमाक के थाप पर  बाहा नृत्य और गान करते है.बाहा नृत्य के बाद सभी प्रसादी ग्रहण करते है.उसके बाद ग्रामीण नायकी (पुजारी) को फिर से नाच-गान के साथ गांव ले जाते है.जहाँ नायकी गांव के सभी घरों में सारजोम (सखवा) का फूल  देते है और सभी ग्रामीण घर वाले नायकी के सम्मान में उसका पैर धोते है,नायकी के दुवारा फूल मिलते ही एक-दुसरे पर सादा पानी का बौछार करते है और इसका आनंद लेते है. तीसरे और अंतिम दिन को शरदी माह कहते है.इस दिन को पुरे गांव में ग्रामीण एक-दुसरे पर सादा पानी डालते है,नाच-गान करते है और एक-दुसरे के घर जाते है और खान-पान करते है. बाहा का शाब्दिक अर्थ फूल होता है.संताल आदिवासी बाहा पर्व सृष्टि के सम्मान में मनाते है.इसका प्रकृति और मानव के साथ सीधा सम्बन्ध है.इसी समय सभी पेड़ो में फूल भी आते है. इस पावन अवसर पर नायकी सिकंदर मुर्मू,लुखिन मुर्मू,बाबुधन टुडू,रुबिलाल मुर्मू,विनोद मुर्मू,रफ़ायल टुडू,वीरेंद्र सोरेन,श्रीलाल मुर्मू,विवेक मुर्मू,विनोद मुर्मू,मणिलाल मुर्मू, राजेन्द्र मुर्मू,लुखिराम मुर्मू,लालमुनि हेम्ब्रम,मर्शिला मरांडी,सोनोत मुर्मू,गोपीचंद राणा,एलिजाबेद हेम्ब्रम,जोबा हांसदा आदि उपस्थित थे.

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें