Ranchi news: फिल्मी गीतों से गुलज़ार हुआ बिरसा मुंडा फन पार्क

 मां शारदा संगीत संस्थान के विद्यार्थियों ने दी अदभुत प्रस्तुति

Ranchi news: फिल्मी गीतों से गुलज़ार हुआ बिरसा मुंडा फन पार्क
फिल्मी गीतों से गुलज़ार हुआ बिरसा मुंडा फन पार्क (तस्वीर)

रांची: बिरसा मुंडा फन पार्क, मां शारदा संगीत संस्थान एवं रिलेशंस की ओर जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में "मेरी आवाज" कार्यक्रम के तहत मां शारदा संगीत संस्थान के विद्यार्थियों ने अपने गीतों के माध्यम से अदभुत प्रस्तुति दी।

इस मौके पर उभरते गायक अंचल भारद्वाज ने अभी अभी तो मिले हो,क्या मुझे प्यार है, तू ही ये मुझको बता दे, मिलने है मुझसे आई गीतों को गाकर युवाओं को झूमने पर मजबुर कर दिया वहीं गायिका निशा कुमारी ने तुम्हीं मेरे मंदिर, मेरे घाघरे में, गायक अंश ने पानी द रंग व गायिका श्रेया ने लबों को लबों पे गीत गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। 

इस अवसर पर गायकों को उनके म्यूजिशियन सौरभ कुमार गिटारिस्ट, अंकित गिटारिस्ट, आदित्य क्लैपबॉक्स भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि डी ए वी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा जी ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व मां शारदा संगीत संस्थान के सचिव अजय कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कुंदन सोनी, अभिषेक कुमार, मुन्ना दास का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान