कोरोना इफेक्ट : अमेरिका से लौटी झारखंड की इस विधायक ने खुद को किया अलग-थलग

कोरोना इफेक्ट : अमेरिका से लौटी झारखंड की इस विधायक ने खुद को किया अलग-थलग

रांची : कोरोना महामारी को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है. पहली बार मनुष्यों के लिए इतनी बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है. झारखंड की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह आज ही अमेरिका से लौटीं और उन्होंने लोगों की सुरक्षा को लेकर स्वयं को क्वारंटाइन रखने का फैसला लिया. वे अगले कुछ दिनों तक लोगों से अलग-थलग रहेंगी. उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और अपने इस ट्वीट को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी अटैच किया.


रांची एयरपोर्ट पर ही उन्होंने खुद को क्वारंटाइन करने का फैसला लिया और वे वहां से रिम्स के वाहन से रवाना हुईं. उन्होंने कहा कि ऐहितियात के तौर पर यह प्रोटोकाॅल अपनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, आपकी सतर्कता सबको सुरक्षित रख सकता है.


विधायक दीपिका पांडेय सिंह के इस ट्वीट को कांग्रेस ने रि ट्वीट किया औश्र उनकी पहल का स्वागत किया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह की की पहल का स्वागत किया. उन्होंने लिखा कि आपने एक विधायक के रूप में मिशाल पेश की है, आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल