आगामी विधानसभा चुनाव में सदानों की आवाज को मिले प्रतिनिधित्व: राजेन्द्र प्रसाद

सदानों को उनका हक और अधिकार नहीं मिला

आगामी विधानसभा चुनाव में सदानों की आवाज को मिले प्रतिनिधित्व: राजेन्द्र प्रसाद
बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष व अन्य नेतागण

रांची: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मूलवासी सदान मोर्चा ने बुधवार को बैठक की। बैठक में भाग लेते हुए मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के 24 साल पूरे होने वाले हैं, झारखण्ड अब नई विधानसभा के चुनाव की ओर बढ़ रहा है। लेकिन इन ढाई दशकों के अंतराल के बाद भी झारखंड के मूलवासी सदानों को उनका हक,अधिकार और सम्मान नहीं मिला। बैठक में डॉ संजय सारंगी, अमित साहू विशाल सिंह, विशाल कुमार साहू, मोहित कुमार, मुकेश सिंह, मुरारी गुप्ता, राजू पासवान, राज वर्मा, अंकित राम अर्पित राम, निखिल, सहदेव साहू,आलोक वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड के सभी राजनीतिक दलों ने राज्य में बारी बारी से शासन किया और आदिवासी व मूलवासी सदानों के विकास को लेकर बड़ी बड़ी बातें कही।मुख्यमंत्रियों ने घोषणाएं की, लेकिन एक विशेष वर्ग को छोड़कर मूलवासी सदानों के सर्वांगीण विकास के लिए कोई नीति, रीति और योजना नहीं बनाई। पूरे राज्य को अलग -अलग जातियों में बांटकर सत्ता की राजनीति करने वाले सभी सभी दलों ने मूलवासी सदानों को ठगा है, छला है। कहा आखिर कब तक सदान उपेक्षित रहेंगे।

राजेन्द्र प्रसाद ने कहा झारखंड में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होनेवाले हैं। राष्ट्रीय दलों के नेता भी सिर्फ एक विशेष वर्ग का ही बात कर रहें हैं, जबकि उन नेताओं को 65 प्रतिशत मूलवासी सदानों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों से भी बात करना चाहिए। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि  जिन विधानसभा क्षेत्रों में मूलवासी सदान समुदायों की जितनी आबादी है उसी के हिसाब से भागीदारी मिले उसी के हिसाब से उनको भागीदारी मिले।

इस मौके पर डॉ युगेश प्रजापति ने कहा यदि चुनाव लड़नेवाले राजनीतिक दल मूलवासी सदानों के हक, अधिकार और सम्मान के लिए अपने एजेंडा, योजना और कार्यसूची में कोई दृष्टिकोण नहीं पेश करेंगे तो सदान भी चुनाव में अपना फैसला स्वतंत्र रूप से लेने को बाध्य होंगे। प्रोफेसर अरविंद प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय दलों को वैसे सदानी नेताओं को पार्टी का टिकट देना चाहिए, जो अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष किया तथा स्थानीय एवं नियोजन नीति के लिए लगातार लड़ते रहे हैं, तथा 65 प्रतिशत सदानी जनता के लिए आवाज उठाते रहे हैं। जिससे पूरे राज्य की जनता में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: एनजीटी रोक के बाद भी नदियों से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू उठाव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार