सड़क हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, अपनी मांगों लेकर डटे रहे
सरायकेला: सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। तीन घंटे तक लगी इस जाम के कारण ढाई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी।
सूत्रों के अनुसार एक भारी वाहन ने मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को धक्का मार दिया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर नीचे गिर पड़ा और ऐन वक्त पर आ रही दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर पर सवार चालक और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा छोटा तान्ग्रानी मोड़ के समीप हुआ। मृतक मजदूर की पहचान 50 वर्षीया काला नायक के रूप में की गयी।


जिसके बाद फिर से ग्रामीणों को समझाने की पहल शुरू हुई। इस दौरान झामुमो के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने मृतक के क्रिया-कर्म के लिए पांच हजार रूपए की राशि मुहैया कराई। इसके अलावे थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने आठ हजार रूपए दिए। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया।


