जनता त्राहिमाम कर रही, हेमंत सरकार बंसी बजा रहें: अर्जुन मुंडा

खरसावां के परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

जनता त्राहिमाम कर रही, हेमंत सरकार बंसी बजा रहें: अर्जुन मुंडा
परवर्तन यात्रा में अर्जुन मुंडा.

अर्जुन मुंडा ने कहा, अभिजीत कंपनी से किसानों की जमीन वापस हो, नहीं तो भाजपा करेगी जोरदार आंदोलन. मंईंया सम्मान यात्रा सरकारी धन की बंदरबांट, जनता त्रस्त और सरकार मस्त.

खरसावां: खरसावां विधानसभा के कुचाई प्रखंड स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन सभा आयोजित की गई, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. भारी बारिश के बीच हजारों की संख्या में भीड़ जुटी. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने खरसावां विधानसभा के शिक्षा, स्वास्थ्य, और उद्योग जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए जमकर निशाना साधा. उन्होंने आमदा में अधूरे पड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सरकार की नाकामी करार दिया. वहीं, बंद पड़ी अभिजीत कंपनी के नीलाम होने की सूचना पर उन्होंने मंच से राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ऐसी मंशा रखती है, तो इसके विरोध में मुझे धरने पर भी बैठना पड़े, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा.

अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार से साफ तौर पर कहा कि अभिजीत कंपनी में जिन किसानों की जमीन ली गई है, उन्हें वह जमीन वापस करनी पड़ेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने जेएमएम सरकार द्वारा निकाली गई मंईया सम्मान यात्रा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह सरकारी राशि का बंदरबांट है. राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है. जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार बंसी बजा रही है. राज्य की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है, और यह भीड़ बता रही है कि राज्य में परिवर्तन होकर रहेगा. 

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भी हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. आगे कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा एक दिखावा है. राज्य सरकार की नीतियों के कारण हर वर्ग त्रस्त है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा