राज्य में अभी कोई मुख्य सचिव नहीं, यह अराजकता की पराकाष्ठा है: बाबूलाल मरांडी
मुख्य सचिव पद के खाली रहने पर बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

बाबूलाल ने कहा, झारखंड में सारी संवैधानिक व्यवस्था को मज़ाक़ बनाकर चुनाव कार्य जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील समय में भी राज्य के सबसे महत्वपूर्ण एवं शासन के प्रमुख मुख्य सचिव के पद को ख़ाली रखकर मनमर्ज़ी से शासन चलाने का काम किया जा रहा है.
रांची: झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते बीते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अभी तक किसी और अधिकारी को मुख्य सचिव का प्रभार नहीं सौंपा गया है. इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है. बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘x’ पर इस बाबत एक पोस्ट भी किया है. ‘x’ पर उन्होंने लिखा है कि जैसी जानकारी मिल रही है कि झारखंड के निवर्तमान मुख्य सचिव श्री खियांग्टे आज (गुरुवार, 31 अक्टूबर) अपराह्न सेवानिवृत्त हो गये. झारखंड सरकार की ओर से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं करने के कारण राज्य में अभी कोई मुख्य सचिव नहीं है. यह अराजकता की पराकाष्ठा है.

जैसी जानकारी मिल रही है कि झारखंड के निवर्तमान मुख्य सचिव श्री खियांग्टे आज अपराह्न सेवानिवृत्त हो गये। झारखंड सरकार की ओर से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं करने के कारण राज्य में अभी कोई मुख्य सचिव नहीं है। यह अराजकता की पराकाष्ठा है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 31, 2024
मैं भी राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूँ।…