मौसा ने किया शर्मशार, केस वापस नहीं लेने पर पीड़िता व पिता चला दी गोली

मौसा ने किया शर्मशार, केस वापस नहीं लेने पर पीड़िता व पिता चला दी गोली

रांची: राजधानी के मुरहू गाँव में एक युवती से उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता और उसके पिता इस मामले पर एफआईआर दर्ज करवा दिया, तब उसने दोनों को गोली मारने का प्रयास किया। इसके बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों ने आरोपी संतोष को मुरहु पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरपी के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा गोली भी बरामद की है।

इस संबंध में पीडि़ता के पिता और अन्य परिजनों ने बताया कि आरोपी संतोष कुम्हार अड़की का रहने वाला है। वह पीडि़ता का सगा मौसा है। संतोष ने अपनी भतीजी से लगभग सात पहले से कुकर्म कर रहा था और अबतक उसने तीन बार इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी थी। जब पीडि़ता की मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी, तब घरवालों के पूछने पर उसने रोते हुए पूरी घटना के बारे में बताई। इस पर परिजनों ने विगत 11 सितंबर को खूंटी महिला थाने में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। एफआईआर को लेकर बाद में आरोपी पीड़िता और उसके पिता को धमकी देने लगा कि वह केस वापस लें, नहीं तो वह उनकी जान ले लेगा।

आरोपी रविवार रात को पीड़िता के घर में उसके पिता पर गोली चलाई, लेकिन संयोग से मिस फायरिंग हो गयी। जिसके बाद घरवालों ने संतोष को दबोच लिया, और हल्ला सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गये। जिसके बाद उसे बंधक बनाकर पुलिस को सौंप दिया गया।

रविवार की रात वह देसी कट्टा लेकर पीडि़ता के घर आ गया और पीडि़ता तथा उसके पिता पर देसी कट्टा से गोली चला दी। संयोग रहा कि मिस फायर हो गया। मिस फायर होते ही पीडि़ता के पिता और उनकी तीन बच्चियों ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद  उसके हाथ से देसी कट्टा भी छीन लिया। इसी बीच हो-हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इस संबंध में सोमवार को मुरहू थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल