Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
कार्यक्रम में शामिल बीके हरिप्रसाद व अन्य कांग्रेसी.

बीके हरिप्रसाद ने कहा, बिरसा मुंडा एक महान वीर एवं झारखंड उलगुलान के महानायक थे. अत्याचारीयों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ उन्होंने क्रांति की अलख झारखंड के इलाके में जलाई थी.

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी बीर बिरसा मुंडा की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के सीनियर कोऑर्डिनेटर बीके हरिप्रसाद ने कहा कि बिरसा मुंडा एक महान वीर एवं झारखंड उलगुलान के महानायक थे. अत्याचारीयों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ उन्होंने क्रांति की अलख झारखंड के इलाके में जलाई थी. आदिवासी अस्मिता की पहचान और देश की स्वतंत्रता के लिए बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी साम्यवाद और शोषण के खिलाफ उलगुलान किया था. 

उन्होंने कहा, अंग्रेज शासन द्वारा जंगल के अधिकारों में परिवर्तन किए जाने से खफा बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन से सीधे संग्राम की घोषणा कर झारखंड इलाके में स्वतंत्रता आंदोलन की नींव डाली. उनके पद चिन्हों पर चलकर आज भी जल जंगल जमीन के अधिकार के लिए झारखंड वासी हमेशा संघर्षरत रहते हैं.

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड विधानसभा चुनाव के सीनियर कोर्डिनेटर बीके हरिप्रसाद, अभिलाष साहु, शशिभूषण राय, राजन वर्मा, सोनाल शांति, ऋषिकेश, अमृत सिंह, मनोज सहाय,  सुरेन्द्र सिंह, उमेश चौधरी, अजय सिंह, अजय कुमार मंडल, जीतू पातर, बिरजू उरांव, जितेन्द्र त्रिवेदी, समुद्र गुप्ता, नेहाल अहमद, रामानंद केशरी आदि शामिल थे.

यह भी पढ़ें झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त

 

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव