Ranchi News: कांग्रेस कार्यालय कर्मी सागर राम का निधन, पार्टी में शोक

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी श्रद्धांजलि 

Ranchi News: कांग्रेस कार्यालय कर्मी सागर राम का निधन, पार्टी में शोक
पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व अन्य कांग्रेसी.

केशव महतो कमलेश ने कहा, सागर राम का जाना कांग्रेस के लिए क्षति है. 35 वर्षों तक अनवरत कांग्रेस की सेवा करने वाले निष्ठावान व्यक्ति के निधन से हम सभी कांग्रेसजन व्यथित हैं. शोक संतप्त परिवार को ईश्वर इस दुखद घटना को सहने की शक्ति प्रदान करें.

रांची: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय कर्मी सागर राम के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दुःख व्यक्त किया. इस अवसर पर स्व. राम के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस भवन में कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सागर राम का जाना कांग्रेस के लिए क्षति है. 35 वर्षों तक अनवरत कांग्रेस की सेवा करने वाले निष्ठावान व्यक्ति के निधन से हम सभी कांग्रेसजन व्यथित हैं. शोक संतप्त परिवार को ईश्वर इस दुखद घटना को सहने की शक्ति प्रदान करें.कांग्रेस के लिए कार्यालय में ही रहकर दिन-रात कार्य करते रहना स्वर्गीय राम की कर्मठता और कांग्रेस के प्रति उनकी अपार निष्ठा का परिचायक था.

पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से जयप्रकाश गुप्ता,प्रदीप तुलस्यान, केएन त्रिपाठी,चंचल चटर्जी,सतीश पॉल मुजनी,सोनाल शांति,आभा सिन्हा, शमशेर आलम,राजन वर्मा, कामेश्वर गिरी,राकेश किरण महतो,नरेंद्र लाल गोपी,रामानंद केसरी, दामोदर,परमदेव सिंह कुशवाहा, अरविंद पासवान,रंजन दुबे,मुकेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे. 

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव