रांची: प्रदेश कांग्रेसजनों ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई
On

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा बुधवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था, उन्हें उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर भी बधाई दे रहे हैं।
रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद के नेतृत्व में मूक बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों के बीच मिठाई एवं फल वितरण कर श्री गांधी का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में देश को एक नई दिशा देंगे। बधाई देने वालों में अभिजीत राज, बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सनी, प्रदेश महासचिव आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस बट्ट, हटिया विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह, रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह, महासचिव वेद तिवारी, सद्दाब खान, लक्ष्मीकांत, आदर्श शर्मा सहित विद्यालय के बहुत सारे बच्चे शामिल थे।
[URIS id=9499]
प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में राहुल के जन्मदिन के मौके पर अंचल शिशु आश्रम के बच्चों के बीच केला, काॅपी, पेन्सिल, रबड़, बिस्कुट एवं टाॅफी का वितरण किया। इस मौके पर गौरी मल्लिक, कंचन चौधरी, नीतू देवी, मेरी तिर्की, अनिता सिन्हा, पावर्ती देवी, रेशमा, रेखा सांगा, सोनी देवी, रानी कुमारी, सरस्वती देवी सहित कई लोग मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें:

रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पांडेय की अगुवाई में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 49वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केट काट कर जन्मदिन की बधाई दी व उनके दीघार्यु होने की कामना की। श्री पांडेय ने कहा कि श्री गांधी जिस संयम एवं धैर्य के साथ आज जो लड़ाई देश भर में लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को हमसबों को साथ देने की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष की नेतृत्व ही देश की दशा और दिशा तय करेगी। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की नीति एवं सिद्धांतों को पालन नहीं करने वाले लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की जरूरत है।
आज हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता हार के बावजूद भी राहुल गांधी की कुशल नेतृत्व मानने का तैयार हैं। इनके नेतृत्व में हीं आगामी सभी चुनावों को लड़ेंगे और राज्यों में सरकार बनायेंगे। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से उदय प्रताप, रिंकू तिवारी, कमल ठाकुर, विशाल सिंह, गौतम उपाध्याय, अजय सिंह, विजय कुमार, सुरेंद्र साह, दीपक ओझा, संतोष सिंह, विनोद शर्मा, काजल भट्टाचार्य, गुड्डू यादव, पिकलू, जय सिंह लुखंड, मो बेलाल, रंजीत बड़ाईक, अजय जैन, मंटू गुप्ता, राजू राम, नीतिन, अमित मुंडा आदि शामिल थे।
Edited By: Samridh Jharkhand