रांची: मुख्यमंत्री पहुंचे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल
On
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 जून को आहूत होने वाले अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उस स्टेज का जायजा भी लिया, जहां प्रधानमंत्री योगासन करेंगे। रांची डीसी राय महिमापत रे ने सीएम को कार्यक्रम स्थल के लेआउट से अवगत कराते हुए पूरी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: इंडस्ट्रियल एरिया से दुकानें हटाएं: मुख्य सचिव
मीडिया से बात करते हुए रघुवर दास ने कहा, कि 21 जून 2019 का दिन झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों के लिए गर्व का दिन होगा, क्यों कि पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा की धरती से पूरे विश्व को योगासन के जरिए योग का महत्व बताएंगे। सीएम के पंहुचने से पूर्व ही डीजीपी केएन चौबे, एडीजी, आईजी, डीआईजी, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, रांची एसएसपी के अलावे पीआरडी के कई अधिकारी वहां मौजूद थे।
[URIS id=9499]
पीएम के कार्यक्रम के बाबत 20 व 21 जून की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। रांची एयरपोर्ट से हरमू- बाईपास होते हुए राजभवन तक सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग नहीं होगी। रात 10.30 बजे से पीएम का काफिला राजभवन पहुंचने तक इस रूट पर गाड़ियों का प्रवेश नहीं होगा। 21 जून को प्रात: 6 बजे से लेकर 06:30 तक राजभवन से हरमू रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल प्रभात तारा मैदान तक उक्त मार्ग पर वाहन प्रवेश- उपयोग वर्जित होगा। चांदनी चौक, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा गोलचक्कर, नयासराय रिंग रोड से ज्यूडिशियल एकेडमी, धुर्वा बस स्टैंड होते हुए सखुआ बागान तक आठ स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रतिभागियों के लिए धुर्वा गोलचक्कर, एचएमटी मैदान, स्मार्ट सिटी मैदान, जेएन कॉलेज, सखुआ बागान में वाहनों को लगाया जा सकेगा, जबकि तीन जगहों पर वीआईपी पार्किंग होगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand









