रांची: योग दिवस पर रांची में 50 हजार लोग शामिल होंगे

रांची: योग दिवस पर रांची में 50 हजार लोग शामिल होंगे

जिला- प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की बैठक
रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( 21 जून ) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सचिव डाॅ नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बाबत कहा कि पीएम के कार्यक्रम में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागी अपने संस्थान के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने पर एंट्री पा सकते हैं।
डाॅ कुलकर्णी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक रैली नहीं होगी, बल्कि पूरे योगाभ्यास के नियमों का अनुपालन करने वाले व्यक्ति इसमें शामिल होंगे। सभी योग से जुड़े संस्थानों वं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिया गया, कि वो जिन प्रतिभागियों को 21 जून के कार्यक्रम में भेजेंगे उन्हें योग के आसनों का पूर्वाभ्यास अवश्य करवाएंगे। सभी प्रतिभागी लयबद्ध तरीके योग करेंगे।
50 हजार लोग योग करेंगे: डीसी
रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री रांची की धरती पर रांची वासियों के साथ 21 जून को योग करेंगे। इस कार्यक्रम में 50000 लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी रांची वासियों से इस बाबत सहयोग की अपेक्षा की है। श्री रे ने कहा कि प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में शामिल करने हेतु संबंधित विभाग या संस्थान द्वारा ऑनलाइन एंट्री की जाएगी। हरेक विभाग या संस्थान के द्वारा एक नोडल पदाधिकारी इस कार्यक्रम हेतु नामित किया जाएगा। नोडल पदाधिकारी द्वारा ही ऑनलाइन एंट्री की जाएगी। यह एंट्री 10 जून से शुरू कर दी जाएगी। शामिल होनेवाले सभी प्रतिभागी को पास निर्गत किया जाएगा, जिसका पूरा रिकॉर्ड जिला प्रशासन व उनके संस्थान- विभाग के पास संधारित होगा। सभी प्रतिभागियों को 2 दिन पहले टीशर्ट भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए पेयजल व नाश्ता की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/all-deputy-commissioners-add-more-people-to-yoga-day-chief-secretary

इस दौरान मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ ईश्वर बसावर्दी ने पूर्व के योग कार्यक्रमों का अनुभव सभी उपस्थित संस्थान के प्रतिभागियों से साझा किया। 19 जून को रिहर्सल किया जाएगा। इस बाबत बारहवीं व उसके ऊपर आयु वर्ग के ही बच्चों की ही भागीदारी होगी। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों, मिलिट्री, पैरामिलिट्री, सरकारी उपक्रमों यथा एचइसी, रांची विश्वविद्यालय, बीआईटी मेसरा, नेहरू युवा केंद्र, जैप 2, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, झारखण्ड जगुआर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखण्ड, जवाहर नवोदय विद्यालय, पतंजलि, विकास भारती, आर्ट ऑफ लिविंग समेत विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Jharkhand Govt Ad
[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत