छठ महापर्व में झारखंड से बिहार और दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने की घोषणा  

अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय

छठ महापर्व में झारखंड से बिहार और दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने की घोषणा  
ग्राफिक इमेज

यह ट्रेन रांची से दिल्ली और बिहार के पूर्णिया तक चलेगी. छठ महापर्व में यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ जाती है. अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

रांची: छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने झारखंड से बिहार और दिल्ली आवागमन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन रांची से दिल्ली और बिहार के पूर्णिया तक चलेगी. बता दें कि छठ महापर्व में यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ जाती है. अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.  

ट्रेन संख्या 08626/08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन 03 एवं 10 नवंबर को किया जायेगा. 

रांची से ट्रेन का प्रस्थान एवं ठहराव

  • रांची से शाम 6:00 बजे,  
  • मुरी से 7:17 बजे,
  • बोकारो से रात 8:10 बजे,
  • धनबाद से रात 10:05 बजे,
  • अंडाल से रात 12:25 बजे,
  • मालदा टाउन से सुबह 6:00 बजे एवं
  • पूर्णिया कोर्ट में आगमन सुबह 11:00 बजे होगा.

पूर्णिया कोर्ट से ट्रेन का प्रस्थान एवं ठहराव

ट्रेन संख्या 08625 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन 04 एवं 11 नवंबर को किया जायेगा. 

  • पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 12:10 बजे,
  • मालदा टाउन से शाम 6:20 बजे,
  • अंडाल से रात 10:50 बजे,
  • धनबाद से रात 12:30 बजे,
  • बोकारो से सुबह 2:35 बजे,
  • मुरी से सुबह 3:52 बजे एवं
  • रांची से सुबह 5:30 बजे होगा. 

इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगे रहेंगे.

यह भी पढ़ें Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल

रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन 

छठ त्योहार के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन चलायेगी.

यह भी पढ़ें Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान

ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01, 08 एवं 15 नवंबर को किया जायेगा.

यह भी पढ़ें Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा

समय सारिणी

  • रांची से रात 11:55 बजे,
  • मुरी से रात 1:05 बजे,
  • बरकाकाना से सुबह 2:45 बजे,
  • गढ़वा रोड से सुबह 6:05 बजे,
  • दीनदयाल उपाध्याय से सुबह 10:35 बजे,
  • प्रयागराज से दोपहर 3:30 बजे,
  • कानपुर से शाम 7:30 बजे एवं
  • आनंद विहार टर्मिनल में से सुबह 3:00 बजे होगा.

दिल्ली से रांची के लिए वापसी की समय सारिणी

ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल  ट्रेन का परिचालन 03, 10 एवं 17 को किया जायेगा.

  • आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 4:00 बजे,
  • कानपुर से सुबह 10:00 बजे,
  • प्रयागराज से दोपहर 1:25 बजे,
  • दीनदयाल उपाध्याय से शाम 5:00 बजे,
  • गढ़वा रोड से रात 9:40 बजे,
  • बरकाकाना से सुबह 2:25 बजे,
  • मुरी से सुबह 3:35 बजे एवं
  • रांची आगमन सुबह 5:00 बजे होगा.
     
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा