झारखंड : हेमंत सरकार गिराने की साजिश मामले में तीन आरोपियों को एसीबी कोर्ट से मिली जमानत
On

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को गिराने की साजिश मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को आज एसीबी की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी। एसीबी की विशेष अदालत से जिन लोगो को जमानत मिली है, उनके नाम ब्रजेश कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण महतो हैं।

पुलिस ने उस वक्त उनके पास से दो लाख रुपये बरामद किया था। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया था। हालांकि तब पुलिस ने महाराष्ट्र भाजपा के दो विधायकों का उल्लेख किया था लेकिन जांच में तीन महीने बाद भी कोई निष्कर्ष सामने नहीं औ आया और न ही इस मामले चार्जशीट फाइल की गयी।
Edited By: Samridh Jharkhand