शौर्य दिवस संकल्प का दिन: परमा

शौर्य दिवस संकल्प का दिन: परमा

रांची: धुर्वा के 197 बटालियन मुख्यालय में शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान कमांडेट परमा शीवम ने हमारे देश के जवानों की वीरता की गाथा बतायी। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पाकिस्तान ने 9 अप्रैल 1965 में भारतीय सीमा चैकियों के विरुद्ध ऑपरेशन ’डेजर्ट हाक चलाया था, 9 अप्रैल 1965 को पाकिस्तानी सेना की इंफेंट्री ब्रिगेड ने भारत पर आक्रमण कर दिया था।
बीएसएफ की कंपनियों की “सरदार एवं ’’टाक चैकियों पर सीआरपीएफ के जांबाज जवानो ने पाकिस्तानी सेना के हमले का वीरतापूर्वक सामना कर दुशमनों को करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना के 34 जवान मार गिराए व चार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा जीवित पकड़ लिया। यह युद्ध अपने आप में एक मिसाल था।
उन्होंने बताया कि जवानों के अदम्य साहस का सम्मान करने के लिए ही तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने घोषणा की हर वर्ष हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आज भी हमें सैनिक होने पर गर्व होता है। ऐसे में शौर्य दिवस शहीदों को नमन करने का दिन भी है।
मौके पर कमांडेंट ने शहीद लांस नायक केसी बारी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बाबत विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन