रांची: कोयला भी बचेगा व विकास भी होगा: हसन
On
रांची: हेमंत सोरेन के बयान कोयला यहीं रहने दो बेचकर पेट भर लेंगे पर उन्हें आड़े हाथो लेते हुये आजसू उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि पिता ने बतौर कोयला मंत्री कोयला बेचने के अलावे पूरे राज्य का सौदा 3 करोड में कर दिया और अपने मुख्यमंत्री रहते झारखंड का बालू मुंबई की कंपनी को बेच दिया। अब कोयला बचाने की बात कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन केंद्र में मंत्री रहते सीसीएल का कार्यालय झारखंड नहीं ला सके।
ऐसे में लाख टके का सवाल है कि आखिर जल, जंगल, जमीन बचाने का और कितना चाहिए आपके परिवार को ? अंसारी ने कहा कि झामुमों को अपनी असफलता स्वीकार कर आजसू को मौका देना चाहिए। कहा कि झामुमो प्रदेश के विकास की चिंता करने का अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में चौकीदारी करने अब चन्द्रप्रकाश चौधरी आ गए हैं। कोयला भी बचेगा और राज्य का विकास भी होगा। विकास रामगढ़ की जनता देख चुकी है, अब गिरिडीह की जनता भी देखेगी।
झामुमो कार्यकाल में गिरिडीह लोकसभा के राजगंज, खैराचातर, महुआटांड और उपरघाट प्रखंड का निर्माण आपके सहयोगी कांग्रेस ने 2013 में गवर्नर शासन में स्थगित कर दिया। इस क्षेत्र की जनता को आप जवाब दें कि इनका क्या कसूर था ? एनडीए सरकार द्वारा इन प्रखंडों के गठन के निर्णय को स्थगित कर क्या हासिल हुआ ? कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश की जनता अब झामुमो परिवार को मौका नही देनेवाली है। उन्होंने दावा किया कि यहां के सभी 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News







