Palamu News: रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने की अपील
फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पलामू में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीसी-एसपी ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मेदिनीनगर: पलामू जिले में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पड़वा के मझिगांव एवं पाटन के पल्हेकला पहुंचे पलामू उपायुक्त,एसपी.
विभिन्न समाज के सभी स्थानीय लोगों संग बैठक कर सभी से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।
उपायुक्त समीरा एस (डीसी) और रीष्मा रमेशन (एसपी) के नेतृत्व में, डीएसपी राजेश यादव समेत अन्य अधिकारियों ने पड़वा सहित कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पूरे जिले में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का अपील: त्योहार मनाएं, लेकिन शांति और भाईचारे के साथ।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
