Pakur News: जल महोत्सव पखवाड़ा: बरमसिया में 12 जल टंकियों से हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को बनाया एक साझा उत्सव

Pakur News: जल महोत्सव पखवाड़ा: बरमसिया में 12 जल टंकियों से हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
(फोटो)

महेशपुर प्रखंड के बरमसिया ग्राम में "जल महोत्सव पखवाड़ा" के तहत “जल अर्पण दिवस समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरमसिया को “हर घर जल” गांव घोषित किया गया, जहां 12 जल टंकियों के माध्यम से हर घर शुद्ध पेयजल सुनिश्चित किया गया है। कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह और BDO डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने ग्रामीणों को जल रक्षा सूत्र बांधकर जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जागरूकता रैली और स्कूली प्रतियोगिताओं के माध्यम से जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाया गया।

पाकुड़: जिला अंतर्गत “जल महोत्सव पखवाड़ा” (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026) के अवसर पर महेशपुर प्रखंड के गायबथान पंचायत स्थित बरमसिया ग्राम में आज “जल अर्पण दिवस समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री अनंत प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सहायक अभियंता एवं जिला समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर बरमसिया ग्राम को “हर घर जल” के रूप में सत्यापित एवं घोषित किया गया, जो जल जीवन मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा “जल रक्षा सूत्र” बांधा गया तथा जल सहियाओं को जल जांच किट के माध्यम से नियमित जल गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही “जल बंधन” के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। समारोह के अंतर्गत स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा “जल यात्रा (प्रभात फेरी)” एवं जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

कार्यपालक अभियंता श्री अनंत प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बरमसिया ग्राम के प्रत्येक घर तक नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा ग्राम में कुल 12 जल टंकियों का निर्माण किया गया है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “जल अर्पण दिवस” जल संरक्षण के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है और इसके लिए जल स्रोतों का संरक्षण, जल का संतुलित उपयोग एवं जल बर्बादी को रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान “चित्रांकन प्रतियोगिता” एवं “निबंध प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं रैली में शामिल बच्चों को मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम स्तर पर चापाकल, जल मीनार एवं बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, ताकि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, जल सहिया, समन्वयक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें पश्चिम एशिया हमलों पर भारत की चेतावनी, दुनिया के लिए बड़ा खतरा

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन