Koderma news: गरीब बेसहारा व जरूरतमंद लोगो के बीच किया गया कम्बल का वितरण

प्रधान जिला जज ने ऐसे जरूरतमंद लोगो के लिए तत्काल कंम्बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

Koderma news: गरीब बेसहारा व जरूरतमंद लोगो के बीच किया गया कम्बल का वितरण
गरीब बेसहारा व जरूरतमंद लोगो के बीच किया गया कम्बल का वितरण (तस्वीर)

। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने जिला प्रशासन के सहयोग से कंम्बल उपलब्ध कराया। प्राधिकार के सचिव सहित अन्य लोगो के द्वारा संयुक्त रूप से कम्बल का विरतण किया गया। प्रधान जिला जज ने ऐसे लोगो को कंम्बल प्रदान करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को कई जरूरतमंद लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने का भी निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान मे कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्ग दर्शन मे एंव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व मे गठित प्राधिकार की टीम ने इस कडाके की ठंड से ठिठुरते हुए बिना छत के रात भर जीवन बीता रहे गरीब बेसहारा व जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरित करते हुए अपनी संवेदनशीलता को प्रकट किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार को कोडरमा जिले के सुदूरवर्ती जंगली इलाके मे गुजर वसर कर रहे बिरहोर लोगो के बीच कम्बल वितरण करने के निर्देश दिये थे। इस निर्देश के आलोक मे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने केाडरमा जिले के चितरपुर गांव के जंगली क्षेत्र से घिरे बिरहोर लोगो के बीचे देर रात तक घूम घूम कर ऐसे लोगो की तलाश की जो इस कडाके की ठंड मे बिना छत के जीवन व्यतीत करने को विवश है। साथ ही झुग्गी झोपडी मे रहने वाले  ऐसे गरीब, बेसहारा असहाय सभी लोगो के बीच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश व सचिव गौतम कुमार ने कम्बल वितरित किया।

इससे जहां ठंढ से ठिठुरते लोगो के चेहरे पर खुशी एंव आशा की एक किरण झलकने लगी वही प्राधिकार की इस संवेदनशीलता की काफी सराहना की जा रही है। विदित हो कि इन दिनो अचानक बढी ठंड के कारण ठिठुरते लोगो को देखकर प्रधान जिला जज बेहद दुख वयक्त करते थे। इसी क्रम मे कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी की नजर बेहद ठंड की वजह से ठिठुरते कुछ लोगो पर पडी।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान जिला जज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार को ऐसे जरूरतमंद लोगो के लिए तत्काल कंम्बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने जिला प्रशासन के सहयोग से कंम्बल उपलब्ध कराया। प्राधिकार के सचिव सहित अन्य लोगो के द्वारा संयुक्त रूप से कम्बल का विरतण किया गया। प्रधान जिला जज ने ऐसे लोगो को कंम्बल प्रदान करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को कई जरूरतमंद लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने का भी निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया।

यह भी पढ़ें Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 

मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, एलएडीसीएस के सुनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा की इस संवेदनशीलता की सर्व़त्र सराहना की जा रही है

यह भी पढ़ें Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी