बाल हित के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कानून बनाये गये हैं: गौतम कुमार

किशोर बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बाल हित के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कानून बनाये गये हैं: गौतम कुमार
जागरूकता शिविर में बच्चों को जानकारी देते अधिकारी.

सचिव ने बच्चों को हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐसा हेल्प लाइन नंबर है जो हमेशा सक्रिय रहता है.

कोडरमा: चिल्ड्रेन ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में झुमरी तिलैया स्थित तारा टावर होटल में किशोर बच्चो के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने उपस्थित बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है तथा इनके कंधो पर सामाज के नवनिर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बाल हित के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कानून बनाये गये है ताकि बच्चो के अधिकारों का हनन नहीं हो सके. गौतम कुमार ने अपने संबोधन में साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐसा हेल्प लाइन नंबर है जो हमेशा सक्रिय रहता है. 

सचिव ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर से सम्बंधित कोई घटना घटित होती है तो तुरंत इसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर पर दें या स्वयं साइबर के लिए उपलब्ध बेबसाईट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए ताकि उनका पैसा होल्ड किया जा सके तथा बाद में थाना जा कर प्राथमिकी दर्ज कराए. उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि यदि उचित माध्यम से सही प्रक्रिया अपना कर शिकायत दर्ज कराया जाय तो पीड़ित का पैसा भी वापस कराया जा सकता है. 

चिल्ड्रेन ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन के निर्देशक मार्कंडेय मिश्रा ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट के दुरूपयोग से बचना चाहिए ताकि इंटरनेट के माध्यम से उनका शोषण नहीं किया जा सके . उन्होंने बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत देते हुए कहा कि किताब के काले अक्षरों में ही बच्चो का सुनहरा भविष्य छिपा हुआ हैI बेहतर शिक्षा प्राप्त कर बच्चे ऊचे पदों पर आसीन होकर अपने माता पिता और समाज का नाम रौशन करेI  प्राधिकार के कर्मी रणजीत कुमार सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे काफी सौभाग्यशाली है कि उन्हें ऐसी बेहतर संस्था का संरक्षण प्राप्त हैI 

इस अवसर पर 29 गाँवों के 75 बाल मंच के किशोर एवं किशोरी बच्चो के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अर्जित करने हेतु मोबाइल लाइब्रेरी की पुस्तकों का सेट एवं अलग अलग कक्षा के बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण अतिथियों के कर कमलो द्वारा किया गयाI संस्था की ओर से मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गयाI मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संतोष कुमार चिल्ड्रेन ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन के गीता कुमारी, दीप्ती कुमारी, मुस्कान कुमारी व दर्जनों कार्यकर्त्ता सहित जिले के सुदूरवर्ती इलाको से सैकड़ो किशोर एवं किशोरी बच्चे मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: Koderma News: बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार और वाहन जब्त 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल