Koderma news: कोडरमा होकर चलेगी पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन, यात्रियों में उत्साह
22.50 बजे खुलकर शुक्रवार को 11.30 बजे पटना पहुंचेगी
यह ट्रेन गया-कोडरमा-गोमो-बोकोरो-रांची-राउरकेला-बिलासपुर-दुर्ग-नागपुर के रास्ते चलेगी। इसके लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है।
कोडरमा: यात्रियों की मांग व सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गया व कोडरमा रेलवे स्टेशन से होकर गोमो, बोकारो, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, दुर्ग व नागपुर के रास्ते चलायी जायेगी। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 14 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व बुधवार को पटना से 15.00 बजे खुलकर क्रमशः बुधवार व शुक्रवार को 03.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से एक जनवरी 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को हैदराबाद से 22.50 बजे खुलकर शुक्रवार को 11.30 बजे पटना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर रविवार को 09.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन गया-कोडरमा-गोमो-बोकोरो-रांची-राउरकेला-बिलासपुर-दुर्ग-नागपुर के रास्ते चलेगी। इसके लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


