कोडरमा: कस्तूरबा की छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया करमा पूजा, खेला झूमर

नई टांड, पपलो, जामु समेत कई ग्रामीण इलाकों में करमा पूजा की धूम रही

कोडरमा: कस्तूरबा की छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया करमा पूजा, खेला झूमर
करमा पूजा मनाती कस्तूरबा की छात्राएं

करमा पूजा झारखंड का एक प्रमुख त्योहार है. सरहुल के बाद करमा झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा प्रकृति पर्व है. करम पर्व (करमा पूजा) भाद्र मास के एकादशी तिथि को मनाया जाता है।

कोडरमा: प्रकृति का पर्व करमा पूजा मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। प्रखंड के मरकच्चो दसारो, सिमरिया, चोपनाडीह, बरियारडीह, खेशमी, नावाडीह, दरदाही, बिचारिया, नई टांड, पपलो, जामु समेत कई ग्रामीण इलाकों में करमा पूजा की धूम रही। 

शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरकच्चो में करमा पूजा का आयोजन किया गया। विद्यालय की  छात्रा बाल सांसद नूतन कुमारी, रिया कुमारी, ऋचा कुमारी, रेणु कुमारी, संगीता कुमारी, छोटी कुमारी, रानी कुमारी, अंजनी कुमारी, अन्नु कुमारी, संजना कुमारी, खुशबु कुमारी समेत सैकड़ो छात्राओं ने करमा पूजा के साथ-साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके साथ झूमर का भी आयोजन किया गया। कस्तूरबा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झूमर में आदिवासी सभ्यता, संस्कृति और प्रकृति के प्रति प्रेम की झलक दिखी। छात्रों ने करमा के गीत पर खूब झूमर का प्रदर्शन किया।

वार्डन उषा टोपनो ने कहा कि आज झारखंड ही नहीं देश के कई राज्यों में करमा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति और परंपरा से आदिवासियों ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं विद्यालय की लेखा पाल हुस्न आरा ने कहा कि करमा पर्व आदिवासियों की संस्कृति विरासत को बचा के रखा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्डन उषा टोपनो ने की जबकि संचालन छात्रा नूतन कुमारी ने किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार