झारखंड में एसीबी की सबसे बड़ी कार्रवाई, मामूली जेइ के घर मिले ढाई करोड़ नकद, गिनने में लग गए सात घंटे

झारखंड में एसीबी की सबसे बड़ी कार्रवाई, मामूली जेइ के घर मिले ढाई करोड़ नकद, गिनने में लग गए सात घंटे

 

जमशेदपुर : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. जमशेदपुर में एनएच – 33 स्थित आनंद बिहार काॅलोनी निवासी जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा के घर से करीब ढाई करोड़़ रुपये जब्त किए. यह इंजीनियर सरायकेला खरसावां जिले में पदस्थापित है. मालूम हो कि जूनियर इंजीनियर का पद सामान्य होता है और तनख्वाह भी मामूली होती है. यूं भी बढे पद पर बैठे किसी लोक सेवक यानी सरकारी नौकरी वाले शख्स की तनख्वाह भी सीमित ही होती है.

जूनियर इंजीनियर के घर से दो करोड़ 45 लाख 54 हजार रुपये नकद बरामद किए और कई निवेश संबंधी कागजात भी उसके यहां से जब्त हुए हैं, जिसकी जांच के बाद यह पता चलेगा कि उसने काली कमाई कहां-कहां निवेश कर रखी है.

सुरेश प्रसाद वर्मा को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपने विभाग के कई बड़े अफसरों के नाम बताए जिसके साथ मिलकर उसने इतनी बड़ी काली रकम बनायी.

यह भी पढ़ें: NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश

एसीबी के डीजी ने बताया कि उसने जांच टीम को प्रलोभन भी दिया और फोन पर दबाव भी डलवाया, लेकिन एसीबी के कर्मियों ने पूरी ईमानदारी से उसके खिलाफ अभियान को अंजाम तक पहुंचाया.

कैसे चढा हत्थे?

जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा की काली कमाई सीधे एसीबी को पता नहीं चली. दरअसल, गुरुवार को उसे साकची थाना क्षेत्र के आइडीए काॅलोनी निवासी संवेदक विकास कुमार शर्मा से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया थी. इस गिरफ्तारी के बाद एसीबी के डीजी नीरज सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की उसके घर काफी पैसा व संपत्ति के कागजात हैं. इसके बाद एसीबी डीजी ने एसपी चंदन कुमार सिन्हा को तलाशी का आदेश दिया. जमशेदपुर एसीबी थाना के प्रभारी डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ जेइ के एमजीएम आनंद विहार रोड नंबर 11 स्थित घर पर छापा मारा.

नोट को गिनने में हुई दिक्कत

इंजीनियर के घर से नोट मिलने के बाद एसीबी की टीम भी आश्चर्य में पड़ गयी. नोट का ढेर था, जिसे गिनना उनके लिए मुश्किल हो रहा था. इसके बाद नोट गिनने की मशीन मंगायी गयी. मशीन से भी नोट गिनने में सात घंटे लग गए. उसके यहां दो हजार एवं पांच के नोट थे. उसके यहां से पांच फ्लैट के कागज, निवेश, जमीन के कागज एवं 100 ग्राम सोना जब्त किया गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी