लोकसभा चुनाव 2019 : हजारीबाग से जयंत सिन्हा आज, कोडरमा से 15 को बाबूलाल भरेंगे नामांकन
On
रांची : लोकसभा चुनाव में हजारीबाग से भाजपा के प्रत्याशी जयंत आज नामांकन करेंगे। श्री सिन्हा के नामांकन में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु एवं झटखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजुद होंगे। रांची, खूंटी, हजारीबाग और काेडरमा संसदीय सीटाें पर चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी होते ही नामांकन आरम्भ हो जायेगा। इन चाराें सीटाें पर 18 अप्रैल तक नामांकन हाेगा। 20 अप्रैल काे नामांकन पत्राें की जांच हाेगी। प्रत्याशी 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। यहां 6 मई काे मतदान हाेगा।
बाबूलाल 15 को कोडरमा से भरेंगे नामांकन
झाविमाे प्रमुख बाबूलाल मरांडी 15 अप्रैल को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने अपने सभी नेता और कार्यकर्ता को अलर्ट रहने को कहा है, ताकि किसी तरह की चूक न हाे। बाबूलाल ने कहा कि कोडरमा में महागठबंधन के सभी दलों की जीत होगी। इससे पूर्व गिरिडीह में महागठबंधन की बैठक कर जीत की रणनीति बनाई।
चतरा, लोहरदगा और पलामू सीटों के लिए हुए नामांकन पत्रों की आज होगी जांच
चतरा, लाेहरदगा और पलामू लाेकसभा सीटाें पर नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया मंगलवार काे समाप्त हाे गई। लाेहरदगा में मंगलवार काे 11, पलामू में 15 और चतरा में 16 प्रत्याशियाें ने नामांकन किया। लाेहरदगा में कुल 17, पलामू में 24 और चतरा में 31 प्रत्याशियाें ने पर्चे भरे हैं। प्रत्याशी 12 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। यहां 29 अप्रैल काे इन सीटों पर वोटिंग होगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली







