लोकसभा प्रत्याशी अन्नपुर्णा देवी पहुंची विधायक अवास, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
On

बगोदर(गिरिडीह) : कोडरमा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के पैतृक आवास खेतको पहूंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कही कि मै आपलोगों के बीच बेटी, बहु व बहन बनकर आयी हूं।
भाजपा ने मेरी उपर आस्था जताते हुए कोडरमा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों की सरहना करते हुआ कहा कि राष्ट्र मे मजबूत सरकार के लिए मोदी दोबरा आएंगे और भाजपा की नारा है कि इस बार लोकसभा की चुनाव मे 400 सौ से अधिक सांसद लाना है जिसके लिए कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं।
वहीं वर्तमान सांसद रविन्द्र कुमार राय के बारे में कहा कि मेरे बड़े भाई है और पार्टी के लिए निष्ठावन बेहतर कार्य करेगें। वहीं विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि कार्यकर्ता मोदी के प्रति समर्पित है और भारत के प्रधानमंत्री दोबरा मोदी हीं बनेगें। जिसको लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं ।
मौके बरकाट्ठा के पूर्व विधायक अमित यादव, भाजयूमो जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बार्डर, भाजयूमो कार्यसमिति सदस्य प्रवीण कुमार, शशि कुमार, दिपू मंडल समेत काफी संख्या मे बगोदर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
Edited By: Samridh Jharkhand