Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

8 मोबाइल, 10 सिम, 2 बाइक सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद

Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर तीन साइबर ठग गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले।

गिरिडीह:  गिरिडीह पुलिस ने तीन ऐसे शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिन्होंने साइबर ठगी के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित कर रखी है।

जिन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें गांडेय थाना क्षेत्र के धरलेटो गांव निवासी खुर्शीद अंसारी, देवघर के चेतनारी निवासी आलमगीर अंसारी और देवघर जिला के झिलुआ का रहने वाला मो। शराफत अंसारी शामिल है। इस साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, दो बाइक, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांडेय थाना क्षेत्र के कच्छेल गांव के तेलखरी जंगल के आस-पास कुछ साइबर अपराधियों के द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने छापेमारी कर इन तीनों साईबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ के क्रम में इन तीनों साइबर अपराधियों ने बताया कि ये लोग गूगल पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर विभिन्न सर्विस कंपनी के कस्टमर केयर के रूप में फोन के जरिए, साथ ही एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर, विभिन्न बैंकों के वॉलेट का फर्जी एपीके फाइल लिंक भेज कर और  अलग-अलग तरीकों से ठगी करने का काम करते थे। इतना ही नहीं इन साइबर अपराधियों के द्वारा साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों को फर्जी एटीएम कार्ड और सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता था।

यह भी पढ़ें Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण

एसपी डॉ.  विमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मामला दर्ज है। जिसमें सराफत अंसारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर थाने में साइबर अपराध का मामला दर्ज है और इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। वहीं इसके खिलाफ उत्तराखंड के रुद्रपुर थाना में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। सराफत अंसारी के द्वारा साइबर ठगी के जरिए करीब 60 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की गई है और इसके पास एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी है। वंही आलमगीर अंसारी के द्वारा भी साइबर ठगी के जरिए 25 लख रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की गई है।

यह भी पढ़ें Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक

एसपी डॉ.  विमल कुमार ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और पूरे जिले से साइबर अपराध को खत्म करने तक यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी अभियान में साइबर डीएसपी आबिद खान, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुलिस निरीक्षक गुंजन कुमार, रामप्रवेश यादव संजय कुमार मुखियार, अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार वर्मा और पुलिस बल की टीम शामिल थे। 

यह भी पढ़ें Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन