मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका सीट छोड़ी, बरहेट के विधायक के रूप में ली शपथ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका सीट छोड़ी, बरहेट के विधायक के रूप में ली शपथ

 

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आखिरकार दुमका सीट छोड़ दी और उन्होंने बरहेट क्षेत्र का ही दोबारा विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया. पांचवी विधानसभा के लिए आज शुरू हुए तीन दिन के विशेष सत्र में हेमंत सोरेन ने बरहेट के विधायक के रूप में शपथ ली और इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि वे दुमका के विधायक नहीं रहेंगे और यहां पर उपचुनाव होगा.

2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दोनों सीटों से लड़े थे और विजयी रहे थे. ऐसे में उन्हें कोई एक सीट छोड़नी थी. ऐसे में उन्होंने दुमका सीट छोड़ने का निर्णय लिया. हेमंत सोरेन पिछली विधानसभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में भी दोनों सीटों से लड़े थे और सिर्फ बरहेट से जीते थे, जबकि दुमका में उन्हें भाजपा की लुईस मरांडी से हार का सामना करना पड़ा. इस बार फिर हेमंत दोनों सीटों से लड़े और बरहेट पर अपना कब्जा बरकरार रखते हुए रघुवर दास सरकार की मंत्री लुईस मरांडी को चुनाव हरा दिया.

हेमंत सोरेन के इस कदम के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि वे अपनी खाली की हुई सीट से आखिर किसे चुनाव लड़ाएंगे. यह अटकल पहले से ही चल रही है कि हेमंत जिस भी सीट को छोड़ेंगे वहां से अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को वे चुनाव लड़ा सकते हैं. अब यह आने वाले सप्ताह में ही तय होगा कि यहां से झामुमो का उम्मीदवार कौन होगा. हालांकि हेमंत सोरेन के इस फैसले से लुईस मरांडी को एक बार फिर से चुनाव लड़ने का मौका मिल गया. वे यहां से मजबूत दावेदार रही हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के जंगलों का डिजिटल दस्तावेज़ तैयार, 2,700 से अधिक प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप