पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सरकार की स्थानीय नीति पर उठाया सवाल, बतायी खामियां

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सरकार की स्थानीय नीति पर उठाया सवाल, बतायी खामियां

दुमका : पूर्व विधायक एवं झारखंड रत्न सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड सरकार की नई स्थानीय नीति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 1932 की खतियान का आधार मानक नहीं हो सकता है। विधेयक में 1935, 1938, 1964 1977, 1981 एवं 1994 नहीं जोड़ा गया है। स्थानीय नीति और आरक्षण नीति को 9वीं सूची में शामिल करना है। यह केंद्र सरकार के पाले में बॉल फेंक देने के बराबर है। उन्होंने कहा है कि लोक नियोजन विषय पर स्थानीय नीति परिभाषित करने का संविधान के तहत केवल संसद को ही अधिकार है। स्थानीयता में अधिवास शब्दों का प्रयोग किया गया है, जो भारतीय नागरिकता के बारे में प्रावधान है, जो सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का प्रतिकूल है।

संविधान के अनुच्छेद.371डी आंध्र प्रदेश के संबंध में विशेष उपबंध के तर्ज पर झारखंड की स्थानीय नीति नहीं है। झारखंड राज्य निर्माताओं में से एक ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, आजसू के संस्थापक सह. झारखंड राज्य की मांग पर बिहार विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले एकमात्र पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने दिल्ली प्रवास पर शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र में स्थानीयता नीति परिभाषित करने के लिए विधेयक पारित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि केवल 1932 के आधार पर स्थानीय व्यक्ति को परिभाषित करना सर्वमान्य नहीं हो सकता है, क्योंकि झारखंड राज्य के अंतर्गत 1932 के पहले तथा 1932 के पश्चात विभिन्न समय में अलग.अलग जिले में अंतिम सर्वे सेटेलमेंट हुआ है। उदाहरण के लिए अविभाजित सिंहभूम में 1964 में अंतिम सर्वे सेटेलमेंट हुआ है। इसी तरह 1935, 1938, 1977, 1981 एवं 1994 में अंतिम सर्वे सेटेलमेंट हुआ है।

सूर्य सिंह बेसरा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि संविधान के अनुच्छेद -16(3)डी के तहत लोक नियोजन विषय पर स्थानीय नीति निर्धारित करने का अधिकार केवल संसद को ही है । जहां तक झारखंड की स्थानीय नीति को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव है तो यह तो केंद्र सरकार के पाले में बोल फेंकने की बात है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार है। प्रश्न यह उठता है क्या नरेंद्र मोदी की सरकार संसद से इस विधेयक को पारित कर संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कर पाएगी। तब तक क्या झारखंड में स्थानीय नीति लागू नहीं होगी। उन्होंने अदालती फैसलों का हवाला देते हुए कहा है कि अधिवास के आधार पर स्थानीयता नीति बनाना पूर्ण रूप से असंविधानिक है।

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राजद गठबंधन की सरकार को अदूरदर्शी बताया है और कहा है कि जिस विधेयक को पारित कराया गया है उसमें बड़ी खामियां और त्रुटियां रह गयी हैं। इस पर पुनर्विचार कर उसे अविलंब संशोधित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें Giridih News : रमज़ान आत्मशुद्धि और इंसानियत का पैगाम देता है: कारी मोहम्मद अजहर

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव