Ranchi news: जमीन संबंधित विवाद पर अंकुश लगाने के लिए मंत्री दीपक बिरुआ का एक्शन प्लान तैयार, दिए ये निर्देश

 डीड नंबर की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, घटेंगे लंबित म्यूटेशन के मामले: मंत्री दीपक बिरुआ

Ranchi news: जमीन संबंधित विवाद पर अंकुश लगाने के लिए मंत्री दीपक बिरुआ का एक्शन प्लान तैयार, दिए ये निर्देश
मंत्री दीपक बिरुआ (तस्वीर)

Ranchi news: जमीन संबंधित विवाद पर अंकुश लगाने के लिए मंत्री दीपक बिरुआ का एक्शन प्लान तैयार

रांची: झारखण्ड में जमीन संबंधित विवाद और इसपर पनपे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भू राजस्व विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ सतत प्रत्यनशील है। उन्होंने अब फर्जी डीड पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। मंत्री ने भू राजस्व विभाग को इसके लिए खास एक्शन प्लान के तहत एनआईसी के सॉफ्टवेयर में सुधार करने का निर्देश दिया है।

डीड के आगे पीछे यूनिक नंबर लगाकर दोबारा करते हैं डीड अप्लाई

मंत्री दीपक बिरुआ ने फर्जी डीड के माध्यम से  किये जानेवाले भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि, जब कोई व्यक्ति डीड अप्लाई करता है, तो संबंधित व्यक्ति को डीड का यूनिक नंबर मिलता है। लेकिन उसमें छोटी–मोटी खामियां निकालकर उसके डीड को कैंसिल कर दिया जाता है। ठीक इसके कुछ ही दिन बाद दोबारा संबंधित व्यक्ति के उसी डीड नंबर को उसके आगे पीछे यूनिक नंबर लगाकर दोबारा डीड अप्लाई करवाया या किया जाता है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। इसी चक्कर में लंबित म्यूटेशन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने निदेश दिया कि विभाग, एक ही जमीन के लिए दोबारा डीड अप्लाई करने पर पूरी तरह से लगाम लगाए ताकि, फर्जी डीड बनाकर गलत तरीके से म्यूटेशन करने पर भी रोक लग सके। 

एनआईसी उम्दा सॉफ्टवेयर तैयार करे, रुकेगा फर्जीवाड़ा

मंत्री दीपक बिरूआ ने एनआईसी को निर्देश देते हुए कहा है  कि एनआईसी उम्दा सॉफ्टवेयर बनाए। दोबारा डीड अप्लाई करने पर तत्काल उसपर रोक लगाने की दिशा में काम करें। इससे विभिन्न अंचलों में लंबित म्यूटेशन के मामले घटेंगे। साथ ही अंचल कर्मियों को जमीन संबंधित बाकी काम निपटारा करने में सहूलियत होगी।

कई आदिवासी मूलवासियों  को नहीं मालूम जमीनी बातें, बिचौलिया न उठाएं गलत लाभ

मंत्री ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मूलवासियों को कई मायने में जमीन के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। अपनी ही जमीन की रसीद कटवाने या अन्य छोटे मोटे कार्यों के लिए बार–बार अंचल और यहां वहां दौड़ना पड़ता है। उसका बिचौलिया गलत लाभ उठाते। किसी भी हाल में जमीन संबंधित विवाद पर फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आमजनों की तमाम समस्याओं पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें स्वांग वासरी में हाईवा की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों का विरोध

पुरखों की जमीन पर गलत करने वालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा है कि पुरखों की जमीन पर कुछ अंचलाधिकारी कर्मी किसी खास व्यक्ति के इशारे पर, जमीन अपने नाम या किसी चहेते के नाम कराने का धंधा चला रहे है। ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर, उनपर कार्रवाई की जाएगी। गलत व्यवस्था पर अबुआ सरकार कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

यह भी पढ़ें ब्लॉक रोड में जेएमएम समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक