Koderma news: ग्रिजली विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करना हमारा नैतिक कर्त्तव्य: सी.ई.ओ

Koderma news: ग्रिजली विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित
ग्रिजली विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित (तस्वीर)

उन्होनें यह संदेश दिया कि ‘सड़क सुरक्षा का जब होगा ज्ञान, तभी मिलेगा जीवन दान‘। मौक़े पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कि उपस्थिति मे कबड्डी मैच का आयोजन किया गया जिसमे विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया I

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डी.डी.सी. कोडरमा, ऋतुराज, विशिष्ट अतिथि डी.टी.ओ. कोडरमा विजय कुमार सोनी, डी.एस.पी. दिवाकार कुमार, रोड सेफ्टी मैनेजर, हिमान्सु कुमार, कोडरमा ट्राफिक इंचार्ज, ओमप्रकाश, एम.वी.आई. जोसेफ टोप्पो, ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसीमे, सी.ई.ओ. प्रकाश गुप्ता, सी.ओ.ओ. तनिष्क सेठ ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

अपने स्वागत भाषण मे सी.ई.ओ. प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करना हमारा नैतिक कर्त्तव्य है। मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षिका वंदना चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित आद्या, अन्वि, प्रकृति, वैदेही एवं उनके मित्रो की प्रस्तुति स्वागत नृत्य ने ढेरो तालियाँ बटोरी।

वहीं सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर नाव्या, संस्कृति, नक्ष्य, वैदिक, काव्या एवं उनके मित्रों ने यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। सड़क सुरक्षा पर आधारित एकांकी जिसे श्रेया विजय जायसवाल, आश्वी, कोमल, महिमा, स्वीटी, स्नेहा, सोनम और आंचल ने प्रस्तुत किया, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला।

उन्होनें यह संदेश दिया कि ‘सड़क सुरक्षा का जब होगा ज्ञान, तभी मिलेगा जीवन दान‘। मौक़े पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कि उपस्थिति मे कबड्डी मैच का आयोजन किया गया जिसमे विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया I

यह भी पढ़ें Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण

मौके पर रोड सेफ्टी मैनेजर हिमान्सु कुमार ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा के लिए कई टिप्स दिए । उन्होनें छात्रों को ट्राफिक नियमों का पालन करना, सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी । वहीं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सोनी ने सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्यों से छात्रों का परिचित कराया। उन्होने बताया कि भारत मे 475 लोगों की मृत्यु प्रतिदिन ट्राफिक नियमों का पालन नही करने से होता है । 

यह भी पढ़ें वक्त का हर शै गुलाम… नीतीश की विदाई की बस इत्ती-सी कहानी है

मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डी.डी.सी. कोडरमा, ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन कोडरमा लोगो को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक कर रहा है। उन्होने छात्रों की प्रस्तुति-एकांकी और नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया ।

यह भी पढ़ें भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा?

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी सुधांशु कुमार, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी, सी.सी.ए. संयोजक राजीव रंजन सिंह, शिक्षक रविदत्त पाण्डेय, शिक्षिका अल्पना श्रीवास्तव, अनुपमा पाठक, संजीव कुमार जायसवाल, पी.टी.आई. अमित कुमार दास, अमित राय, प्रीतम हरि, सुनील कुमार साव छात्र स्वंयसेवक पवन कुमार, अंकित राज, अभिषेक राज, सुधांशु कुमार, आंकक्षा कुमारी, खुशी, सुप्रिया एवं समस्त विद्यालय परिवार की भुमिका सराहनीय रहा ।

मंच संचालन शिक्षिका फारिया सबा एवं धन्यवाद ज्ञापन स्टूडेंट सर्विस सेल के प्रभारी सुधांशु कुमार ने किया 

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Pakur News: आयुष विभाग का स्वास्थ्य जांच शिविर, 95 लोगों की हुई जांच Pakur News: आयुष विभाग का स्वास्थ्य जांच शिविर, 95 लोगों की हुई जांच
Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक
विधानसभा में गूंजी राजमहल-साहिबगंज सीवर प्रोजेक्ट की बदहाली
Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला
Hazaribagh News: प्रो चंद्र भूषण शर्मा "टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित
Hazaribagh News: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
चीन ने OpenClaw AI पर लगाई सख्त रोक, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन
Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक