Koderma news: जेपीएस की छात्रा श्रृष्टि सिन्हा का झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन
जुनूनी अभ्यास मंजिल तक पहुंचने में काफी सहायक होता है: प्रधानाचार्य

कोडरमा: झारखंड पब्लिक स्कूल, कोडरमा में अध्ययनरत छात्रा श्रृष्टि सिन्हा (पिता कुन्दन सिन्हा तथा माता वीणा सिन्हा ग्राम सलईडीह, इंदरवा निवासी) पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल-कूद में काफी रुचि रखती हैं। खास कर क्रिकेट में विशेष रुचि होने के कारण विद्यालय प्रबंधन ने उसके हुनर को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ा। जिसका सुखद परिणाम है कि कोडरमा जिले से स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया के अंडर 19 क्रिकेट टीम झारखंड में चयन हुआ है।

खुशी जाहिर करते हुए झारखंड सामाजिक विकास न्यास के सचिव बैजनाथ यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, गोविंद यादव, विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य रामलाल दास, खेल प्रशिक्षक राजू रंजन सिन्हा, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, मो दानिश, मुन्ना स्वर्णकार, समाजसेवी चंदन सिन्हा, सरयू यादव, राजेश यादव, देवनारायण यादव व अन्य समाजसेवियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है