Koderma news: सड़क दुर्घटना में झुमरीतिलैया की एक छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया

Koderma news: सड़क दुर्घटना में झुमरीतिलैया की एक छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सड़क दुर्घटना में झुमरीतिलैया की एक छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल (तस्वीर)

वहीं घायल अवस्था में 20 वर्षीय माही कुमारी पिता गोरेलाल यादव को रिम्स रांची और प्राची कुमारी पिता प्रेमजीत यादव को हजारीबाग रेफर किया गया है।

कोडरमा: बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत देवचंदा मोड के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन छात्रा को एक अज्ञात पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। स्कूटी सवार तीनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल तीनों छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान 20 वर्षीय खुशी कुमारी पिता गोरेलाल यादव की मौत की पुष्टि की है। वहीं घायल अवस्था में 20 वर्षीय माही कुमारी पिता गोरेलाल यादव को रिम्स रांची और प्राची कुमारी पिता प्रेमजीत यादव को हजारीबाग रेफर किया गया है। खुशी और माही दोनों सगी बहने है, जो झुमरीतिलैया की हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने पर अग्रिम कार्यवाही के लिए घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। 

मिली जानकारी के अनुसार तीनों छात्रा एग्जाम देने को कहकर घर से निकली थी और वापस अपने घर झुमरीतिलैया जाने के क्रम में देवचंदा मोड पर यह घटना हुई। जानकारी मिलने पर मृतक छात्रा के परिजन बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग