समरेश सिंह का निधन, चंदनकियारी में कल होगा अंतिम संस्कार
बोकारो : झारखंड के वरिष्ठ राजनेता समरेश सिंह का गुरुवार सुबह बोकारो स्थित आवास पर निधन हो गया। करीब साढे छह बजे सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे अरसे से वे बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार दो दिसंबर को चंदनकियारी में उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

समरेश सिंह के निधन पर उनके समर्थक मर्माहत हैं और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से दुःख प्रकट कर रहे हैं। समरेश सिंह एकीकृत बिहार के समय दक्षिण बिहार में भाजपा के प्रमुख चेहरा थे।
समरेश सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।
झारखण्ड सरकार में पूर्व मंत्री और बोकारो से पूर्व विधायक आदरणीय समरेश सिंह जी के निधन की खबर से आहत हूँ। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
आदरणीय समरेश जी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 1, 2022