दिल्ली का मिंटो रोड ब्रिज 29 दिनों में गिरने वाला ‘हमारा’ बनाया हुआ पुल नहीं है, पर हम तो पानी निकालने में भी नाकाबिल हैं…

दिल्ली का मिंटो रोड ब्रिज 29 दिनों में गिरने वाला ‘हमारा’ बनाया हुआ पुल नहीं है, पर हम तो पानी निकालने में भी नाकाबिल हैं…

 

नयी दिल्ली : जब हमारे देश के विस्तार व आकार के हिसाब से दूसरे श्रेणी के शहरों मसलन काशी को क्योटो और रांची को न्यूयार्क बनाने के सपने दिखाए जाते हों, तो ऐसे में देश के सबसे बड़े शहर दिल्ली की आज की तसवीरों ने हमारी चुनौतियों के कड़वे सच को सामने रख दिया. दिल्ली के कनाट प्लेस के मिंटो रोड पर बने मिंटो ब्रिज के नीचे रविवार सुबह हुई भारी बारिश से 15 फीट तक पानी जमा हो गया और इसमें डीटीसी की बस बामुश्किल एक-डेढ फीट छोड़ कर डूब गयी. इस जलजमाव में एक आटो भी पानी में डूब गया, जिसके ड्राइवर की मौत हो गयी. इस तसवीर ने आज सबका ध्यान खींचा और राजनेताओं, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों व अलग-अलग क्षेत्र के लोगों ने इस पर ट्वीट कर अपनी बात कही.

कनाट प्लेस से नयी दिल्ली स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर मिंटो ब्रिज है. इस ब्रिज के नीचे से गुजरने के साथ ही आप कनाट प्लेस के एरिया से निकल जाते हैं. नजदीक से सामान्य दिखने वाले इस पुल का निर्माण अंग्रेजों के समय हुआ था और यह हम भारतीयों के द्वारा बनाया गया ऐसा पुल नहीं है जो 29 दिन में भरभरा कर गिर जाए. उसके नीचे की जो अव्यवस्थाएं है, वह स्थानीय शासन एवं प्रशासन की हैं. आज की घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंप से पानी निकलवाने की बात कही और उस पर चर्चित लेखिका व पत्रकार मृणाल पांडेय ने तंज भी कहा.

मिंटो ब्रिज का निर्माण भारत में ब्रिटिश वायसराय लाॅर्ड मिंटो के नाम पर हुआ था. लार्ड मिंटो 1905 से 1910 तक भ्ज्ञारत के वायसराय रहे थे.

जिस ड्राइवर की ब्रिज के नीचे के जल जमाव में मौत हुई उनका नाम कुंदन सिंह हैं. पिथौरागढ के रहने वाले 55 वर्षीय कुंदन सिंह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनके दो भाइयों की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. उनके परिवार में उनके माता-पिता व दो बेटियां हैं.


मिंटो ब्रिज के नीचे आज जैसा जल जमाव का दृश्य दिखा वैसा ही दृश्य दिखाने वाली 30 साल पुरानी तसवीर दिल्ली के स्थानीय अखबार नवभारत टाइम्स ने अपने वेबसाइट पर दी है और सवाल उठाया है कि इतने सालों में भी कुछ नहीं बदला. उस समय भी एक बस बिल्कुल उसी तरह पानी में डूबी थी.


आज की यह तसवीर दिल्ली का चुनौतीपूर्ण व दर्दनाक चेहरा दिखाता है, जिसे हमेशा ढकने की कोशिश की जाती है, चाहे सरकार किसी की हो. तो हमारी अपील इतनी है ही है कि छोड़िए काशी को क्योटो बनाना, दिल्ली को तो दिल्ली बनाए रखिए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक