चाईबासा: सहायक पुलिसकर्मियों ने मांगें पूरी होने पर मंत्री का जताया आभार
तीन दिवसीय जनता कप फुटबाल प्रतियोगिता देखने पहुंचे मंत्री
चाईबासा: सेवाविस्तार समेत अन्य मांगो को लेकर आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने कुछ बिंदुओं पर अपनी सहमति देने के बाद छह सितंबर को आंदोलन समाप्त हो गया। सरकार के इस फैसले से खुश सहायक पुलिसकर्मियों ने सोमवार को मंत्री दीपक बिरुवा से मिलने सरनाडीह स्थित उनके कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर सहायक पुलिसकर्मियों ने खुशी जताते हुए मंत्री का मुंह मीठा कराया एवं उनका आभार प्रकट किया। आपके सहयोग से हमारी मांगे पूरी हुई है। मौके पर सहायक पुलिस उमेश मुंडारी, रामसिंह गगराई, सोनाली हेंब्रम, सूर्यमणि सुंडी, सोनी सुंडी, पिंकी गगराई, निर्मला लगुरी, मुक्ता बारी, नारायण गोप आदि शामिल थे।
मंत्री ने मैच का लिया आनंद
झींकपानी प्रखंड अंतर्गत नवागांव पंचायत के गुड़ा बुंगमांडा मैदान में एसएनपीपी एवं बीएस मार्शल गुड़ा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जनता कप फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंत्री दीपक बिरुवा पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल मैच का आनंद लिया। इस दौरान वह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।

Related Posts

Latest News

