Koderma news: कुलपति पवन कुमार पोद्दार ने दिए शिक्षकों की कमी और डिजिटल शिक्षा पर विशेष सुझाव

इसकी पूर्ति के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जा सकता है: कुलपति

Koderma news: कुलपति पवन कुमार पोद्दार ने दिए शिक्षकों की कमी और डिजिटल शिक्षा पर विशेष सुझाव
कुलपति पवन कुमार पोद्दार (फाइल फ़ोटो)

यह नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों के समग्र विकास को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है। कुलपति ने जेजे कॉलेज की संबद्धता के मुद्दे पर कहा कि कॉलेज का जुड़ाव गिरिडीह विश्वविद्यालय से हो रहा है, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से सुविधा का तर्क सरकार के समक्ष रखना चाहिए।

कोडरमा: जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि कोडरमा हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ और चतरा के सभी कॉलेज प्राचार्य से आग्रह किया कि सभी छात्रों का रक्त समूह डेटा तैयार किया जाए ताकि किसी को रक्त की जरूरत पड़ने पर सहायता मिल सके। कुलपति ने शिक्षकों की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी पूर्ति के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जा सकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि डिजिटल बोर्ड लगाकर जहां शिक्षक उपलब्ध हैं, वहां से दूरस्थ कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएं। इससे कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बेस्ट प्रैक्टिसेस के अंतर्गत आएगी, जो एनएएसी मान्यता के लिए लाभकारी साबित होगी। यह पहल अन्य विश्वविद्यालयों से अलग और नवीन होगी।

पोद्दार ने कहा कि शोध और शिक्षा को गुणवत्ता आधारित बनाने की आवश्यकता है। नाममात्र की पढ़ाई का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करना है, जिसमें खेल, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शारीरिक विकास पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को विश्व गुरु मलखम योगा का प्रदर्शन करेंगे।

यह नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों के समग्र विकास को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है। कुलपति ने जेजे कॉलेज की संबद्धता के मुद्दे पर कहा कि कॉलेज का जुड़ाव गिरिडीह विश्वविद्यालय से हो रहा है, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से सुविधा का तर्क सरकार के समक्ष रखना चाहिए। कुलपति ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में प्राचार्यों की बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई है और गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी हैं

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न